फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: MP Rajendra Agarwal has raised the issue of cutting stolen vehicles in the Lok Sabha

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया चोरी के वाहन काटने का मुद्दा, सरकार से की ये बड़ी मांग

Wed, 17 Mar 2021 04:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Mar 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: MP Rajendra Agarwal has raised the issue of cutting stolen vehicles in the Lok Sabha
लोकसभा में बोलते सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ-हापुड़ लोकसभा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान चोरी के वाहन काटने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस अपराधिक तंत्र को पूरी तरह समाप्त किये जाने की मांग की।

विज्ञापन


लोकसभा में चोरी के वाहन काटने के मामले पर बोलते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ में लंबे समय से वाहन चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह काम कर रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व अन्य प्रदेशों से यहां गाड़ी आती हैं और कुछ ही मिनटों में उनको काट दिया जाता है। इन वाहनों का उपयोग अनेक प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में हो सकता है जिसमें आतंकवादी गतिविधियां भी शामिल हो सकती हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस विषय को मैं पहले भी सदन में उठा चुका हूं। मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखा था। वैसे मेरठ में इन गिरोहों के विरुद्ध कार्रवाई भी हो रही है लेकिन अब चोरी के वाहनों को काटने का काम हापुड़ और आसपास के अन्य जिलों में फैल गया है। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यह समस्या केवल मेरठ और अंतर्जनपदीय की नहीं है, बल्कि यह समस्या अंतर्राज्यीय है। उन्होंने कहा सिर्फ मेरठ और उत्तर प्रदेश में कार्रवाई करने से इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चौंकाने वाले आंकड़े: एक महीने में 30 से ज्यादा लोगों ने चुनी मौत, अधूरे छोड़ गए सपने, ये रहे बड़े मामले

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि अनेक प्रांतों में फैले हुए वाहन चोरी एवं कटान के इस अवैध कारोबार के तंत्र को समाप्त करने के लिए सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टास्क फोर्स बनाई जाए, जो इन प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों से मिलकर और पूरी जानकारी जुटाकर इस आपराधिक तंत्र को पूरी तरह समाप्त कर सके।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed