फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: More than 100 people including SP leader have applied for seven seats in assembly elections in western UP

विधानसभा चुनाव 2022: चुनाव लड़ने के लिए सपा नेताओं में मचेगा घमासान, सात सीटों पर टिकट के 100 दावेदार

Thu, 14 Oct 2021 06:45 PM IST
कपिल kapil अरीश रिजवी, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Oct 2021 06:45 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में इस बार सपा नेताओं में टिकट के लिए घमासान मचेगा। विधानसभा चुनाव में सात सीटों के लिए 100 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। खास बात यह है कि इस बार आवेदन करने वालों में दिग्गज नेताओं के साथ युवा भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Meerut News: More than 100 people including SP leader have applied for seven seats in assembly elections in western UP
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार सपा नेताओं में टिकट के लिए घमासान मचेगा, क्योंकि सात विधानसभाओं के लिए 100 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में दिग्गजों के साथ युवा कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सपा इस बार नए और युवा चेहरों पर दांव खेल सकती है। हालांकि दिग्गज नेता भी पूरा जोर लगाएंगे कि उन्हें टिकट मिले। 2017 विधानसभा चुनाव में सपा मेरठ जिले की सात में से शहर की एक विधानसभा सीट ही जीत पाई थी। मेरठ दक्षिण और मेरठ कैंट सीट गठबंधन में कांग्रेस के पास थी, जबकि अन्य चार सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


शहर से विधायक रफीक अंसारी एकमात्र जीते थे, इसलिए उनकी दावेदारी इस बार भी मजबूत है। इस बार सपा का रालोद से गठबंधन तय माना जा रहा है, ऐसे में इस बार दो सीटें रालोद के खाते में जाने की उम्मीद है। दिग्गज जो अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे, उनमें हस्तिनापुर सीट से दो बार जीत चुके प्रभुदयाल वाल्मीकि, तीन बार किठौर से जीते पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और सिवालखास से विधायक रह चुके गुलाम मोहम्मद प्रमुख हैं। सरधना से अतुल प्रधान पिछला चुनाव हार गए थे, लेकिन पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के करीबी होने के कारण फिर से टिकट के लिए दावेदारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

कांग्रेस और आप की सक्रियता से बेचैनी
पिछले दिनों जिस तरह से विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस यूपी में मुखर रही है और सड़क पर उतरी है, इससे सपा में बेचैनी है। भाजपा का विकल्प साबित करने के लिए पार्टी ने संघर्ष शुरू कर दिया है। आप भी अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। पहली बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में उतरने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने भी यूपी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

मेरठ कैंट                        संजीव गुप्ता, परविंद्र इशू, कौशल भदौड़ा 
सिवाल खास                    चौधरी राजपाल सिंह, गुलाम मोहम्मद, माजिद चौहान 
सरधना                           अतुल प्रधान, रिहानुद्दीन, गौरव प्रधान 
किठौर                            शाहिद मंजूर, बाबर चौहान, यूसुफ सैफी 
हस्तिनापुर                       प्रभुदयाल वाल्मीकि, योगेश वर्मा, विपिन मनोठिया 
दक्षिण मेरठ                    आदिल चौधरी, पवन गुर्जर, इकरामुद्दीन सैफी 
शहर मेरठ                      रफीक अंसारी, आदिल अंसारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed