फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Minister Ramdas Athawale said that Akhilesh will get only 40 seats, not 400 in the assembly elections.

मेरठ: राज्यमंत्री रामदास अठावले बोले- विधानसभा चुनाव में अखिलेश की 400 नहीं, सिर्फ 40 सीटें आएंगी

Thu, 16 Dec 2021 05:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Dec 2021 05:52 PM IST
सार

राज्यमंत्री रामदास अठावले ने मेरठ में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की 400 नहीं, सिर्फ 40 सीटें ही आएंगी। उन्होंने कहा कि गांव का विकास होना ही देश का विकास है।

विज्ञापन
Meerut News: Minister Ramdas Athawale said that Akhilesh will get only 40 seats, not 400 in the assembly elections.
मेरठ पहुंचे राज्यमंत्री रामदास अठावले - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव 400 सीटों का दावा कर रहे हैं, लेकिन एक जीरो हटाकर भाजपा और हमारे खाते में डाल दो। बाकी अखिलेश की समाजवादी पार्टी को सिर्फ 40 सीटें ही मिलेंगी। यह बात महाराष्ट्र के दलित नेता व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कही।

विज्ञापन


रामदास अठावले गुरुवार को मेरठ में सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने काफी विकास कार्य किए हैं। उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा की तीन सौ से ज्यादा सीटें आएंगी। 
विज्ञापन


कृषि कानूनों की वापिसी पर कहा कि किसानों के हित में कानून बनाए गए थे, लेकिन उन्होंने ही विरोध किया तो पीएम मोदी ने कृषि कानून वापस ले लिए। उन्होंने कहा पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भी भाजपा की ही सरकारें ही बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के विकास के लिए जरूरी है गांव का विकास
राज्यमंत्री रामदास अठावले इससे पहले हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव गुढ़ा में पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया और अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास के लिए गांव का विकास जरूरी है।

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

  
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गावों में विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा देश के विकास का मतलब, गांव का विकास है। कहा जब गांव का विकास होगा तो देश का विकास स्वयं ही हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकारों ने इतने विकास कार्य किए हैं कि किसी सरकार में नहीं हुए। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में वृद्धाश्रम, नशा मुक्ति केंद्र और बच्चों की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का प्रबंध भी सरकार ही करेगी। सरकार हर गरीब तबके के व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने समाज कल्याण विभाग सहित अन्य कई विभागों की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेकर आप आगे बढ़ सकते हैं। सरकार द्वारा कृषि से लेकर पशुपालन तक लोन दिया जा रहा है, जिसे लेकर किसान और गरीब तबके के लोग आसानी से आगे बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed