फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news: message of a boy death viral in whatsaap groups during game playing on mobile phone

पब्जी गेम खेलने के दौरान व्हाट्सएप ग्रुपों में उड़ी मौत की अफवाह, मचा हड़कंप, युवक निकला जिंदा

Mon, 19 Aug 2019 08:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Aug 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Meerut news: message of a boy death viral in whatsaap groups during game playing on mobile phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुपों पर युवक की मौत की अफवाह उड़ाने का का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


अहमदनगर निवासी युवक का आरोप है कि किसी ने उसकी मौत की झूठी सूचना व्हाट्सएप ग्रुपों में डाल दी है। इसके चलते सुबह से रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं। मैसेज में मोबाइल गेम पबजी खेलते हुए युवक की मौत होना बताया गया। 
विज्ञापन


बड़ा सवाल: कैसे सुधरेगी यूपी पुलिस, कैमरे में कैद हुए इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मी, ये है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि युवक लगातार सात घंटे से फोन पर पब्जी गेम खेल रहा था। तभी वह ब्लास्ट कर... ब्लास्ट कर चिल्लाया और अचानक उसकी मौत हो गई। मैसेज में एक अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ का बयान भी लगाया गया है।

वहीं परिजनों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने मामले को साइबर सेल का बताते हुए टरका दिया। बाद में परिजनों ने साइबर सेल पहुंचकर लिखित शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed