फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A inspector and woman soldier see playing games in police station at Meerut

बड़ा सवाल: कैसे सुधरेगी यूपी पुलिस, कैमरे में कैद हुए इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मी, ये है मामला

Fri, 16 Aug 2019 01:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Aug 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
A inspector and woman soldier see playing games in police station at Meerut
थाने में गेल खेलते इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले में अपराधियों का बोलबाला है। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। पुलिसिंग बेहतर हो, इसको देखते हुए थानों में चार-चार इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई, लेकिन ये व्यवस्था धड़ाम हो गई है। नौचंदी थाने में तैनात अपराध निरीक्षक और पांच महिला कांस्टेबल मोबाइल में गेम खेलते दिखे। थानाध्यक्ष ने आपत्ति जताने पर अपराध निरीक्षक बोले, गेम खेलने में बुराई क्या है। 

विज्ञापन


यह मामला नौचंदी थाने का है। बुधवार को दोपहर दो बजे निरीक्षक (अपराध) राम संजीवन व पांच महिला कांस्टेबल मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। थानाध्यक्ष तपेश्वर सागर अपने ऑफिस में फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। गेम में अपराध निरीक्षक और महिला कांस्टेबल की हार जीत का सिलसिला चल रहा था। थाने के बाहर कुछ फरियादी खडे़ थे। वह भी पुलिसकर्मियों के गेम को देख रहे थे। लेकिन पुलिस वाले बेफ्रिक थे। वह गेम खेलने में मस्त थे। पुलिसकर्मी गेम खेलते मोबाइल में कैद हो गए। 
विज्ञापन


‘दुर्गा और देवी’ अभियान से मिलेगा बेटियों को इंसाफ, तीन साल से दरिंदगी कर रहा था ये हैवान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी गई। थानाध्यक्ष ने अपराध निरीक्षक को ऑफिस में बुलाया। अपराध निरीक्षक बोले, गेम खेलना कोई अपराध नहीं है। यह बात सुनकर थानाध्यक्ष चुप हो गए। मोबाइल पर गेम खेलते समय महिला पुलिस ने इंस्पेक्टर को हरा दिया। यह बात इंस्पेक्टर ने ही बताई।

थानाध्यक्ष नौचंदी तपेश्वर सागर का कहना है कि जांच कराएंगे। ड्यूटी के दौरान गेम खेलना ठीक नहीं, फरियादियों की शिकायत सुनना हमारी प्राथमिकता है। जो महिला पुलिस गेम खेल रही थीं, उससे भी जवाब मांगा जाएगा। 

UP पुलिस का नया कारनामा, वर्दी में डांस करते पुलिसकर्मी कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

कैसे सुधरेगी पुलिस व्यवस्था
एसएसपी ने एक साथ 102 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवा दी। पुलिस और हाईटेक बने, इसके प्रयास में मुख्यमंत्री व डीजीपी लगातार प्रयास कर रहे हैं। थानों में चार-चार इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई। लेकिन थानाध्यक्ष को छोड़कर अन्य तीनों इंस्पेक्टर काम ही नहीं करना चाहते। हालत यह हैं कि मेरठ के किसी भी थाने में चार इंस्पेक्टर ड्यूटी पर नहीं है। कोई छुट्टी पर है तो किसी ने ज्वॉइन ही नहीं किया। एक-दो थाने में थानाध्यक्ष के अपराध निरीक्षक की तैनाती है। जिनका थाने में कोई रिजल्ट नहीं है।  

कार्रवाई की जाएगी
थाने में अपराध निरीक्षक के पास कई जिम्मेदारी हैं। वह महिला पुलिस के साथ ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर गेम खेल रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी सिटी से जांच कराई जाएगी। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed