फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Maulana decided not read Nikah if DJ plays in Shadi, boycott for Haldi or Mehndi ceremony

मस्जिद में निर्णय: शादी में DJ पर डांस हुआ तो निकाह नहीं पढ़ाएंगे मौलाना, हल्दी-मेहंदी की रस्म का भी बहिष्कार

Sun, 12 Feb 2023 10:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Feb 2023 10:57 PM IST
सार

मेरठ में मुस्लिम समाज के लोगों ने यदि शादियों में डीजे बजाया तो मौलाना निकाह नहीं पढ़ेंगे।यहीं नहीं यदि हल्दी और मेहंदी की रस्म रखी गई तो भी निकाह पढ़ने से इनकार कर दिया जाएगा। आगे पढ़ें मौलानाओं ने क्या बड़े फैसले लिए।

विज्ञापन
Meerut News: Maulana decided not read Nikah if DJ plays in Shadi, boycott for Haldi or Mehndi ceremony
निकाह - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में नगर की जामा मस्जिद में आयोजित हुए इस्लाहे मुशायरा में सराहनीय पहल की गईं। कस्बे के तमाम मौलाना इस मुशायरे में शामिल हुए और इस दौरान कई बड़े फैसले किए गए। इस दौरान मौलानाओं ने शादी में डीजे बजाने नाच-गाना करने और मेहंदी-हल्दी की रस्म का बायकाट करने की बात कहते हुए निकाह न पढ़ने की बात कही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मेरठ में लावड़ क्षेत्र में नगर की जामा मस्जिद में शुक्रवार देर रात इस्लाही मुशायरा कार्यक्रम में कस्बे के तमाम मौलाना पहुंचे। इस दौरान मौलाना ने शादी में डीजे बजाने, नाच-गाना करने और मेहंदी-हल्दी की रस्म करने पर निकाह नहीं पढ़ने की बात कही।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: खरखौदा में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मौलाना अनीस अहमद आजाद दिल्ली में दीनी राह पर चलने की बात कहते हुए समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने की बात कही।  मौलाना अरशद कासमी ने बताया कि अब वह इमामों द्वारा बनाया गया सादा खत लिखवाएंगे।

यह भी पढ़ें: Accident: ट्रक ने आधा किमी तक घसीटी घोड़ा-बग्गी, आगे निकलने की होड़ ने ली चार लोगों की जान

हल्दी-मेहंदी कलावा बांधने की रस्म नहीं की जाएगी। शादियों में डीजे बजाना, आतिशबाजी करना, बैंड बाजे पर नाच-गाना करने की बात सामने आती है, तो उनका निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा। निकाह मस्जिद में ही पढ़ाया जाएगा। सभी ने फैसले पर सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed