{"_id":"60c754c7c57b035e71080464","slug":"meerut-news-many-bsp-leaders-have-joined-rld-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी हलचल: बसपा छोड़ रालोद में शामिल हुए ये नेता, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी हलचल: बसपा छोड़ रालोद में शामिल हुए ये नेता, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Mon, 14 Jun 2021 06:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:40 PM IST
सार
बसपा के कई नेताओं ने रालोद पार्टी ज्वॉइन की है। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने की बात कही है।
विज्ञापन
मेरठ: रालोद में शामिल हुए बसपा नेता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जई के पूर्व प्रधान डॉ. गुलजार अहमद समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए। इस दौरान रालोद नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
मेरठ में शास्त्री नगर सेक्टर 13 में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह और संचालन जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने किया। रालोद नेताओं ने डॉ. गुलजार व उनके सार्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि गुलजार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि 2022 के चुनाव में रालोद किसान-मजदूर विरोधी भाजपा को सत्ता से बाहर करने का कार्य करेगा। संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, नरेंद्र खजूरी, क्षेत्रीय महासचिव शोहराब गयास, राहुल देव, महताब, हामिद, जीशान सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉ. गुलजार के साथ में बसपा छोड़कर रालोद में शामिल लोगों में पूर्व प्रधान हामिद अली, पूर्व प्रधान महताब अली, पूर्व प्रधान राजेश कुमार, बीडीसी राहुल चौधरी, डॉ. अव्वल चौहान, प्रो. दानिश अली, शाहिद गाजी, सरताज अहमद एडवोकेट शामिल रहे।