फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बिजनौर में पिंजरे में फंसा गुलदार, बागपत में चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत

Sun, 03 Sep 2023 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Sep 2023 12:02 PM IST
खास बातें

बिजनौर वन विभाग को शनिवार को एक और सफलता मिली है। यहां दो माह से लगे एक पिंजरे में गुलदार फंस गया। क्षेत्र में गुलदार दिखने के बाद यह पिंजरा लगाया गया था। पढ़ें मेरठ समेत आसपास के जिलों की ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: Wildcat caught in a cage in Bijnor Today, read west UP latest news
wildcat - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

12:01 PM, 03-Sep-2023

युवक से तमंचे के बल पर लूट, बिल्ली का बच्चा भी ले गए

बागपत के रटौल थानाक्षेत्र में दिल्ली से अपने घर रटौल लौट रहे युवक से बदमाशों ने रटौल-बंथला मार्ग पर तमंचे के बल पर नकदी व घडी लूट ली। दिल्ली से लेकर आया बिल्ली का बच्चा भी बदमाश अपने साथ ले गए।

बताया कि रटौल निवासी आबिद शनिवार को किसी कार्य से स्कूटी से दिल्ली गया था। वह देर शाम वापस लौट रहा था। वह रटौल-बंथला मार्ग पर जब कब्रिस्तान के पास पहुंचा तो बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने उसके तमंचा सटा दिया और उससे 1120 रुपये, घड़ी और मोबाइल लूट लिया।

बदमाशों ने बाद में उसका मोबाइल वापस कर दिया। वह दिल्ली से बिल्ली का एक बच्चा भी लेकर आया था। बदमाश उसे भी अपने साथ लेकर चले गए। युवक वहां से रटौल चौकी पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका। युवक ने इस मामले में तहरीर दी है, जिसपर पुलिस जांच कर रही है।
11:25 AM, 03-Sep-2023

बागपत में चलती बाइक से गिरने पर महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर रविवार को बरनावा से अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर हरियाणा अपने मायके जा रही महिला की चलती बाइक से नीचे गिरने पर मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार गमगीन है।

बरनावा का रहने वाला हर्ष त्यागी रविवार को अपनी माँ मंजू त्यागी को बाइक पर लेकर हरियाणा के मलकपुर  में अपने मामा के घर जा रहा था। जब वे बड़ौत- अमीनगर सराय मार्ग पर मंडी के पास पहुंचे तो अचानक मंजू चलती बाइक से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। 

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद बेटे हर्ष ने सूचना देकर एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। एम्बुलेंस से मंजू को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला  को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में गमगीन है।
विज्ञापन
10:26 AM, 03-Sep-2023
मेरठ के पल्लवपुरम फेस वन के सामने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार पल्लवपुरम थाने में तैनात घायल हो गया। घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दी। 

अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी के गांव नगला चौखे निवासी धर्मेंद्र 25 वर्ष पुत्र राम ब्रजेश सिंह 2021 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। सितंबर 2022 में धर्मेंद्र का मेरठ में स्थानांतरण हुआ था। पांच माह पहले धर्मेंद्र पल्लवपुरम थाने पर तैनात हुए थे।

सिपाही शुक्रवार ड्यूटी करके थाने पर ही सो गया। सुबह तड़के धर्मेंद्र अपनी बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइन में अपने क्वार्टर पर जा रहा था। फेस वन के सामने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में साइड मार दी, जिस कारण सिपाही बस के पहिए के नीचे आ गया।

बस चालक 20 मीटर तक सिपाही को घसीटता रहा, जिस कारण सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही सिपाही के परिजनों को सूचना दी। 
09:29 AM, 03-Sep-2023

West UP News Live: बिजनौर में पिंजरे में फंसा गुलदार, बागपत में चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत

बिजनौर में शनिवार रात्रि ग्राम लालपुर में एक गुलदार फंस गया। मौके पर वन विभाग तथा पुलिस की टीम पहुंच गई है।थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में गुलदार देखे जाने के बाद लगभग दो महीने पहले पिंजरा लगाया गया था।

पिंजरा विपिन पुत्र धर्मवीर सिंह के खेत में लगा था ।पिंजरे में प्रतिदिन बकरी बांधी जा रही थी। शनिवार की रात्रि गुलदार पिंजरे में फंस गया। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार की उम्र लगभग तीन वर्ष है और वह बेहद तंदुरुस्त है।

मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस तथा वन विभाग की टीम ने गुलदार के पिंजरे को ढक दिया है। वन विभाग की टीम गुलदार को ले जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed