{"_id":"6aa65fdbb1ef5f694204a641","slug":"youth-from-dhumanganj-murdered-in-kaushambi-body-found-in-car-police-investigating-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : धूमनगंज के युवक की कौशाम्बी में हत्या, कार में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : धूमनगंज के युवक की कौशाम्बी में हत्या, कार में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस
Sun, 13 Sep 2026 02:03 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:03 PM IST
सार
मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में लावारिस कार में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान धूमनगंज निवासी युवक के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की बात पुलिस जांच में सामने आई है।
विज्ञापन
मंझनपुर क्षेत्र में कार में मिला युवक का शव।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में लावारिस कार में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान धूमनगंज निवासी युवक के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की बात पुलिस जांच में सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मोहम्मदपुर गांव में एक खेत में एक सफेद रंग की कार लावारिस अवस्था में देखी गई। इसके बाद वहां पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार खोला तो एक युवक का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को बाहर निकालाकर शिनाख्त का प्रयास किया तो उसकी पहचान रवि यादव धूमनगंज के रूप में हुई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। एएसपी अमिता सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रवि यादव जो कि धूमनगंज के रहने वाले थे। उनकी लाश कार में मिली है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह अपने मामा के लड़कों के साथ यहां पर आए थे। शराब आदि पीने के बाद विवाद हुआ है जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई है। पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन