फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने बच्चे पर किया हमला, वृद्व की खाई में गिरकर मौत

Thu, 30 Mar 2023 08:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Mar 2023 08:53 PM IST
खास बातें

12 दिन बाद दिन का तापमान फिर से 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज से मौसम बदलेगा और अगले दो-तीन दिन बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Meerut News Live: Three corona patients found in Meerut, weather will change from today, chances of rain
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:40 PM, 30-Mar-2023
बाईपास पर सड़क से खाई में गिरे वृद्व की मौत

सहारनपुर में छुटमलपुर बाईपास पर पैदल जा रहे वृद्व की सड़क से नीचे दस फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो सकी।

फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि छुटमलपुर बाईपास पर स्थित मन्नत ढाबे के संचालक कमेशपुर निवासी साकिब ने पुलिस को फोन करके उसके ढाबे से कुछ दूरी पर एक वृद्व के सड़क से नीचे खाई में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वृद्व की मौत हो चुकी थी। साकिब ने पुलिस को बताया कि शाम के वक्त उसने वृद्व को चमारीखेड़ा में स्थित छुटमलपुर कट से रुड़की रोड की तरफ पैदल जाते देखा था। माना जा रहा है कि वृद्व की पैर फिसल कर नीचे गिरने से मौत हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र 60 साल थी। उसने हल्का ब्राउन रंग का कुर्ता पजामा पहन रखा था। पजामे के नीचे  नीले काले रंग का लोअर भी पहन रखा था जबकि पैरों में प्लास्टिक की चप्पल मिली है। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी एक बांह पर घिसट का निशान मिला है जो नीचे गिरते वक्त बना होगा।

पुलिस का मानना है कि कमजोर और बीमार होने के कारण शायद वृद्व की नीचे गिरने से लगी चोट की वजह से मौत हो गई। एसओ ने बताया कि बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही वजह पता चल सकेगी।
08:38 PM, 30-Mar-2023
गंगोह में आवारा कुत्तों ने बच्चे पर किया हमला

सहारनपुर में गंगोह के मोहल्ला गुजरान में अफजाल के पांच वर्षीय पुत्र अफसर को कुत्तों ने नोंचकर बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से गंभीर हालत के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

गुजरान मोहल्ला निवासी अफजाल का बेटा अफसर बृहस्पतिवार दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां पर चार-पांच कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुन कर मोहल्ले के लोगों ने बच्चे को कुत्तों से बचाया। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। 

नगर एवं देहात क्षेत्र में आवारा कुत्तें लगातार बच्चों पर हमला कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव बिलासुपर में तो कुत्तों के झुंड ने नोचकर एक बच्चे की जान तक ले ली थी। सभासद हारून चौधरी का कहना है कि क्षेत्र के आवारा कुत्ते खुंखार हो गए हैं। आए दिन बच्चों और पशुओं पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रशासन द्वारा कोई अभियान नहीं चलाया गया है।
विज्ञापन
03:46 PM, 30-Mar-2023

घर से निकला सिपाही तीन दिन तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,  गंगनहर के पास खड़ी  मिली बाइक

बागपत के छपरौली निवासी सिपाही पिछले तीन दिन से लापता चल रहा है। मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही के डयूटी पर नहीं पहुंचने के बाद विभाग के अधिकारियों ने परिजनों के मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने छपरौली थाने में तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं, गुरुवार को छपरौली थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की तो नानू गंगनहर पुल पर सिपाही की गाड़ी खड़ी होने की सूचना मिली। बागपत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। जबकि सरधना थाना पुलिस इस मामले से अंजान बनी बैठी है। जबकि सिपाही की गाड़ी तीन दिन से गंगनहर के पास खड़ी है।

सिपाही के पिता राजपाल ने बताया कि वह मुरादाबाद पुलिस लाइन से बीते 21 मार्च को छुट्टी लेकर घर गया था। वहीं, छुट्टी के बाद 27 मार्च को घर से डयूटी के लिए गया था। लेकिन डयूटी पर नहीं पहुंचने पर विभाग के अधिकारियों ने परिजनों से जानकारी की। सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और तलाश शुरू कर दी।
03:43 PM, 30-Mar-2023
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर रोष जताते हुए भाजपाइयों ने सीओ का घेराव किया। आरोप है कि पुलिसकर्मी चेकिंग के नाम पर उगाही में लगे रहते हैं। बदमाश लगातार वारदात कर रहे हैं। भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह मोहनपुरी में सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया के कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है।

पिछले दिनों एडीजी कार्यालय के पास ही चोरों ने 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे दुकान मकान और स्कूल से चोरी कर लिए थे। फूल बाग कॉलोनी में चेन लूट की घटना का भी पर्दाफाश नहीं हो सका है। अब गढ़ रोड पर अंबिका ज्वेलर्स के हाथ सुरंग बनाकर बदमाश लाखों रुपए का माल ले गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिसकर्मी सुबह से ही चेकिंग के नाम पर उगाही करने शुरू कर देते हैं। यदि इमानदारी से पुलिसिंग हो तो अपराध पर अंकुश लग सकता है।
02:20 PM, 30-Mar-2023

दो दिन में 30 करोड़ रुपये की करनी है वसूली

मार्च माह समाप्त होने में दो दिन बचे हैं। इन दो दिनों में पीवीवीएनएल को 30 करोड़ रुपए की वसूली करनी है। पूरे माह में यह लक्ष्य 100 करोड़ रुपए था। इसमें से 70 करोड़ रुपए वसूले जा चुके हैं। अधीक्षण अभियंता शहर राजेन्द्र बहादुर ने बताया कि बकाया वसूली के लिए सभी 5 डिवीजन में टीम को लगाया गया है। अगर उपभोक्ता पर दूसरे माह का भी बिल बकाया है तो उसका कनेक्शन काटा जा रहा है।  अगर उपभोक्ता ने अपना बिल  जमा नहीं कराया है तो इन दो दिनों में उसका कनेक्शन कट सकता है। 

सहकारी संघ के सभापति का चुनाव कल
मेरठ जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन प्रदीप सिंह ने बताया कि जिले के 11 सहकारी संघ के सभापति और सभापति का चुनाव 31 मार्च को होगा। जिले के सिसौली, पांचली खुर्द, रसूलपुर धोलड़ली, रासना, भोला, खरखौदा, सकौती, परीक्षितगढ, फफूंड़ा, मुल्हैड़ा और सलावा की प्रबंध समिति सदस्य का चुनाव किया गया। मुल्हैड़ा और सलावा को छोड़कर बाकी सभी संघ के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इन दो संघ में ही मतदान हुआ। 
02:19 PM, 30-Mar-2023

मेरठ से सरायकाले खां तक 5 प्रतिशत बढ़ा टोल टैक्स

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहनों से अब एक अप्रैल से मेरठ के कांशी टोल प्लाजा से सरायकाले खां दिल्ली तक औसतन पांच प्रतिशत अधिक टोल टैक्स वसूला जाएगा। टोल टैक्स में वृद्धि 31 मार्च की मध्यरात्रि से लागू हो जाएगी। इसके लिए भारतीय राष्टीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नया सर्कुलर जारी कर दिया है।

एनएचएआई के डायरेक्टर अरविंद कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि वाहन स्वामियों को अब मेरठ से सरायकाले खां तक अतिरिक्त टोल टैक्स चुकाना होगा लेकिन मेरठ के कांशी से भोजपुर टोल प्लाजा तक टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। यानी केवल 25 रुपये ही टोल भरना होगा।  

टोल टैक्स रेट लिस्ट
 वाहन        पहले    अब

1-कार        155 रुपये    160 रुपये.
2-एलसीवी        245 रुपय    260 रुपये
3-6टायरा        520 रुपय    545 रुपये
4-10टायरा        565 रुपये    595 रुपये
5-12टायर        815 रुपय    855 रुपये
6-ट्रॉला        990 रुपय    1040 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
02:19 PM, 30-Mar-2023

गाड़ी ट्रांसपोर्ट में खड़ी है और सहारनपुर में कट गया चालान

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी बुधवार को एसपी सिटी से मिले। एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि कुछ गलत लोग हमारे ट्रकों के नंबर अपने वाहनों पर ग्रीस लगाकर लिख रहे हैं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज अनेजा सहित अन्य के वाहनों के साथ ऐसे ही मामले सामने आए हैं। वाहनों का आनलाइन चालान होने के बाद व्यापारी दंग रह गया। उसका कहना था कि उनका ट्रक सहारनपुर में गया नहीं तो वहां चालान कैसे हो गया। एसपी सिटी के आदेश पर सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने थाने को जांच के आदेश दिए।  
02:18 PM, 30-Mar-2023

फर्जी प्रेगनेंसी रिपोर्ट बनाकर इंजीनियर से 3.25 लाख ठगे

मेरठ। डेटिंग ऐप के माध्यम से इंजीनियर की एक युवती से दोस्ती हो गई। पहले मिलना-जुलना हुआ। इसके बाद इस एप पर दोस्त बनी डॉक्टर युवती ने पैसे ठगने शुरू कर दिए। उसने फर्जी प्रेगनेंसी रिपोर्ट तैयार की और दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। समझौते के नाम पर 3.25 लाख रुपये भी ले लिए। अब 6.75 लाख रुपये की मांग फिर से की जा रही है।

पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। टीपीनगर थाना क्षेत्र से आए युवक ने बताया कि वह आईआईटी भुवनेश्वर बीटेक करने के बाद हैदराबाद में एक बड़ी कंपनी में जॉब कर रहा है। पिछले साल एक डेटिंग ऐप पर एक युवती ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। युवती ने खुद को बीडीएस की छात्रा बताया। 
11:49 AM, 30-Mar-2023
कोरोना के तीन और मरीज मिले सक्रिय केस हुए 10 
मेरठ जिले में बुधवार को 589 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें कोरोना के तीन नए मरीज मिले। जिले में सक्रिय केस 10 हो गए हैं। सभी घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए मरीज मोदीपुरम, नंगला बट्टू और पुलिस लाइंस क्षेत्र में रहते हैं। एक महिला और दो पुरुष हैं। पिछले पांच दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को एक मरीज मिला था, सोमवार को कोई मरीज नहीं मिला। रविवार को तीन और शनिवार को भी तीन मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग हर तरह के हालात से निबटने के लिए तैयार है। इसके अलावा तैयारियों के मद्देनजर निजी और सरकारी अस्पतालों में 11 और 12 अप्रैल को मॉक ड्रिल कराई जाएगी। 

22 अप्रैल को जारी होगा हस्तिनापुर वन्य क्षेत्र का लोगो
वन विभाग की ओर से हस्तिनापुर वन्य क्षेत्र को अलग पहचान दी जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से लोगो डिजाइन कराया जा रहा है। विभाग की ओर से लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि जो लोग भी अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहते हों वह हस्तिनापुर वन्य क्षेत्र का लोगो डिजाइन कर विभागी अधिकारियों को मेल कर सकते हैं। 

15 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया है। लोगो डिजाइन कर विभागीय अधिकारियों को forestmeerut@gmail.com पर भेज सकते हैं। जिसका भी डिजाइन चुना जाएगा। उसे विभाग की ओर से 2100 रुपए इनाम के रूप में दिए जाएंगे। 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के मौके पर लोगो जारी किया जाएगा।
11:11 AM, 30-Mar-2023

Meerut News Live: सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने बच्चे पर किया हमला, वृद्व की खाई में गिरकर मौत

12 दिन बाद दिन का तापमान फिर से 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज से मौसम बदलेगा और अगले दो-तीन दिन बारिश के आसार हैं। ओले पड़ने की भी आशंका है। 

मौसम कार्यालय पर बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। बृहस्पतिवार से वेस्ट यूपी में उसका असर दिखेगा। 30-31 मार्च और 1 अप्रैल को बारिश के आसार है। 31 मार्च को तेज हवा भी चलेगी, जिससे फिर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचेगा।     

एक्यूआई में हुई बढ़ोतरी
एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार को फिर से बढ़ गया। मेरठ का एक्यूआई 202 दर्ज किया गया है। मुजफ्फरनगर में 249, और बागपत में 232 रहा। इसके अलावा पल्लवपुरम 212, गंगानगर 198 और जयभीमनगर में 195 एक्यूआई दर्ज किया गया है। दिल्ली रोड 212 और दिल्ली रोड 225 दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed