फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: BSP नेता की अवैध कॉलोनी मामले में केस, दो समुदाय के युवकों में मारपीट,चोरी की KTM बाइक बरामद

Wed, 05 Apr 2023 10:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Apr 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Meerut News Live:  Rajyarani Five and Nauchandi Express for two days, Read western UP Latest News
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:40 AM, 06-Apr-2023
बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के सामने से चोरी हुई केटीएम बाइक बरामद

मेरठ में बुढ़ाना गेट चौकी के सामने से चोरी हुई केटीएम बाइक को कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है। सदर बाजार के रहने वाले दो नाबालिग ने स्पोर्ट्स बाइक शौक में चोरी की थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज जुवैनाइल कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली इंस्पेक्टर नीरज मलिक के मुताबिक बुढ़ाना गेट चौकी पर सोमवार को चेकिंग चल रही थी। इस दौरान इंचौली निवासी अनस को चेकिंग के दौरान रोका गया था। उसके पास कागजात नहीं थे और न बाइक पर नंबर था। पुलिस ने चौकी पर बाइक खड़ी करके अनस को बाइक के कागजात लाने के लिए घर भेज दिया था। जब अनस कागजात लेकर मंगलवार को पहुंचा तो बाइक गायब मिली। यहां से बाइक चोरी हो गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो सामने आया कि स्पलेंडर पर सवार दो नाबालिग बाइक लेकर जा रहे थे। जिसके आधार पर इनको पकड़ लिया। आरोपी सदर बाजार के रहने वाले है जिनकी उम्र 15-15 वर्ष है। पूछताछ में बताया कि बाइक उन्हें अच्छी लगी और शौक में ले गए थे। पुलिस आरोपियों जुवैलाइल कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी।

देहली गेट पुलिस ने दो लुटेरे पकड़े, तीन मोबाइल बरामद
मेरठ में देहली गेट पुलिस ने बुधवार को घंटाघर से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद किए है। देहली गेट इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पचपेड़ा गांव निवासी शराफत और शादाब को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक बाइक बाइक बरामद की गई है जबकि तीन मोबाइल बरामद किए है। सोमवार रात को शाहिद फोन पर बातचीत करते हुए अहमद रोड की तरफ आ रहा था। तभी बाइक सवार दोनो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने कई अन्य घटनाएं भी कबूली है। जिनसे पुलिस विस्तार से पूछताछ कर रही है। 
12:39 AM, 06-Apr-2023
दो समुदाय के युवकों में मारपीट, तीन घायल

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। जिसमें हुई मारपीट में तीन युवक घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया।

गांव अलीपुर निवासी आमिर पुत्र मेहताब ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 10 बजे नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से खड़े दो युवक उसे पकड़ते हुए खींचकर ले गए और उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष के रितिक ने बताया कि वह सामान लेने दुकान पर गया था। तभी आमिर पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि, मारपीट के बाद गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। उसी की रंजिश में दोनों में मारपीट हुई है। उधर, मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है। इसके चलते पुलिस तुरंत जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट आई। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
10:07 PM, 05-Apr-2023
मासूम से छेड़खानी के दोषी को दो साल की सजा

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम के साथ छेड़खानी के मामले में दोषी को दो साल की सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायालय के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया।

विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा और मनमोहन वर्मा ने बताया कि सात अप्रैल 2017 को मासूम अपने घर की छत पर टहलने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक देवेंद्र गौतम ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायालय में हुई। दोषी को दो साल की सजा सुनाई गई।
10:07 PM, 05-Apr-2023
टेंपो और रेहड़े की टक्कर में वृद्धा की मौत, दो गंभीर

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में थाना क्षेत्र के गांव इस्लामनगर में बुधवार देर शाम टेंपो व रेहड़े की टक्कर में वृद्धा की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुधवार की शाम 7:30 बजे गांव इस्लामनगर में अंबेहटा की ओर से आ रहे टेंपो की जोरदार टक्कर एक रेहड़े से हो गई। दुर्घटना में टेंपो सवार कांति देवी (75) पत्नी महेंद्र, चालक फिरोज व एक सवारी घायल हो गए। चिकित्सक के यहां ले जाते समय कांति देवी की रास्ते में ही मौत हो गई।

सूचना पर इस्लामनगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि वृद्धा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
07:27 PM, 05-Apr-2023
बसपा नेता की अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के मामले में दारा सिंह प्रजापति के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। बताया गया कि 27 मार्च को भी दारा सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
03:58 PM, 05-Apr-2023

विक्की त्यागी के बेटे अर्पित ने किया कोर्ट में सरेंडर

मुजफ्फरनगर में कुख्यात विक्की त्यागी के बेटे अर्पित त्यागी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस अर्पित त्यागी की तलाश कर रही थी। पिछले दिनों ही दोनों भाईयों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गैर कानूनी तरीके से आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए अर्पित त्यागी और रक्षित त्यागी ने गैंग बनाया था।  चरथावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत  दोनों पर मुकदमा दर्ज किया था।  एक साल पहले अर्पित त्यागी की मां मीनू त्यागी  को प्रशासनिक आधार पर जिला जेल से अंबेडकर नगर जेल स्थानांतरण कर दिया गया था। इसके बाद  उसके बेटे अर्पित त्यागी और रक्षित त्यागी गैंग का संचालन कर रहे थे। विक्की त्यागी की साल 2015 में कोर्ट रूम में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 05-Apr-2023

दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत, दो घायल 

बिजनौर के चांदपुर बास्टा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एक बच्ची सहित दो घायल हो गए। चांदपुर क्षेत्र के गांव अकौंधा निवासी सोनू (32) मंगलवार की शाम अपने भाई रिजवान व भतीजी रूही के साथ बाइक द्वारा चांदपुर आ रहे थे।

चांदपुर बास्टा मार्ग पर रास्ते में एक क्रेशर के पास चांदपुर की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार सोनू, रिजवान व रूही घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सोनू की हालत नाजुक होने पर सोनू को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

सोनू को बिजनौर से मेरठ व मेरठ से दिल्ली ले जाया गया। सोनू को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। मंगलवार की रात इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों में कोहराम मच गया। सोनू की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके छह माह की बच्ची है।
12:19 PM, 05-Apr-2023
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बुधवार सुबह भावनपुर थानाक्षेत्र में दारा सिह प्रजापति की अवैध काॅलोनी पर बुलडोजर चलवा दिया। वहीं अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलने की  जानकारी मिलते ही दारा सिंह ने प्रशासन से टक्कर लेने के लिए समाज को एक जुट करने का आह्वान किया। दारा सिंह प्रजापति ने एक वीडियो वायरल करते हुए हजारों लोगो को कॉलोनी पर एकजुट होने का अपील की।

ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम की मौत
बुधवार को ग्राम झब्बापुरी में मां के साथ पशुओं का चारा ला रहे सात वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से  मौत हो गई पुलिस ने बच्चे का शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया बच्चे की मौत की खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया हादसे की तहरीर अभी थाने में नहीं दी गई है।
11:56 AM, 05-Apr-2023

सिपाही पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार थाने में मंडोली निवासी वर्षा पांचाल (26) ने अमर कालोनी में रहने वाले अपने पति के अलावा छह अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी है। पति दिपिन मेरठ के एक थाने में तैनात बताया जा रहा है। 
11:28 AM, 05-Apr-2023
क्रय विक्रय सहकारी समितियों के चुनाव में नामांकन आठ को
मेरठ जिले की चार क्रय विक्रय सहकारी समितियों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें सहकारिता विभाग ने अनंतिम मतदाता सूची जारी करके आपत्ति मांगी हुई हैं। इसके उपरांत आठ अप्रैल से प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए नामांकन किया जाएगा। 

जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि जनपद में कवाना, परीक्षितगढ़, शहर में साबुन गोदाम और केसरगंज में क्रय विक्रय सहकारी समिति हैं। समिति के प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव 12 अप्रैल को होगा। सभापति और उपसभापति का चुनाव 13 अप्रैल को होगा। बता दें कि इन क्रय विक्रय समितियों के मतदाता वे सभी डलीगेट होंगे, जो साधन सहकारी समिति और सहकारी संघ से चुनकर आए हैं। इनमें से ही प्रबंध समिति के सदस्य और सभापति और उपसभापति का चयन किया जाएगा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed