Meerut News Live: इनामी बदमाश को लगी गोली, चढ़त में तेज रफ्तार कार घुसी, दूल्हे के तहेरे और चचेरे भाई की मौत
{"_id":"63e31b4643d60a9afd0a7df7","slug":"meerut-news-live-bhuvan-prakash-yadav-becomes-the-new-regional-pollution-officer-read-latest-news-2023-02-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: इनामी बदमाश को लगी गोली, चढ़त में तेज रफ्तार कार घुसी, दूल्हे के तहेरे और चचेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 08 Feb 2023 11:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:35 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मेरठ में नए प्रदूषण अधिकारी भुवन प्रकाश यादव को बनाया है।
विज्ञापन
गोली लगने से बदमाश घायल।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:33 PM, 08-Feb-2023
मेरठ जनपद में बागपत रोड पर बाफर गांव में विवाह मंडप के बाहर बुधवार की रात 10:30 बजे बरात की चढ़त में घुसी तेज रफ्तार कार ने बरातियों को कुचल दिया, जिसमें दूल्हे के तहरे भाई विकास (40) और चचेर भाई वरुण (18) की मौत हो गई, जबकि 12 बराती घायल हो गए। कार चालक को बरातियों ने जमकर पीटा। पुलिस ने घायल 12 बरातियों को को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चार को पकड़कर थाने भिजवा दिया।
जानी थानाक्षेत्र के गांव सिसौला खुर्द निवासी प्रभात चौधरी की शादी किठौली निवासी धीर सिंह (शिक्षक) की पुत्री प्रिया से तय हुई थी। बुधवार की रात शादी कार्यक्रम मेरठ बागपत मार्ग पर बाफर में स्थित एक विवाह मंडप में था। करीब रात 10 बजे विवाह मंडप के सामने बरात की चढ़त हो रही थी और बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से आई तेज रफ्तार मारुति ईको कार चढ़त में घुस गई और बरातियों को कुचलते हुए सड़क पर दूसरी ओर पुलिया से जा टकराई। इस दुर्घटना में 14 बराती बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे से सिर्फ दो मिनट पहले ही दुल्हा मंडप में अंदर पहुंचा था।
घायलों में दूल्हे के तहेरे भाई विकास पुत्र ओमकार व चचेरे भाई वरुण पुत्र रवि किरण निवासी सिसौला खुर्द की मौके पर ही मौत हो गई। शादी समारोह में आए लोगों ने घायल हुए मोहित, योगेश, अर्पित सहित 12 बरातियों को मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
सरधना के सीओ ब्रिजेश सिंह और एसओ जानी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विकास किसान है और वरुण इंटर का छात्र था। हादसे के बाद शादी समारोह में आए लोगों में खलबली मच गई।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि कार चालक का भी उपचार कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई करेंगे। रात में घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल में सीओ को भेजा गया है।

07:33 PM, 08-Feb-2023
नशे की खातिर करता था लूट, पुलिस ने पकड़ा
सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से लूट के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी नशे का आदी है और मादक पदार्थ खरीदने के लिए लूट की घटनाएं करता था।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में मोबाइल लूट की तीन वारदात हुई। बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस ने हिमांशु निवासी हसनपुर चुंगी को क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जिसने तीन वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के पास लूट के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।
आरोपी ने एक फोन श्रीचंद निवासी नवीनगर, अंजू रानी निवासी न्यू लक्ष्मीपुरम से पर्स व मोबाइल फोन और हर्ष पुंडीर निवासी धर्मपुरी कॉलोनी से मोबाइल फोन लूटा था। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदी है, जो लूट के मोबाइल फोन बेचकर मादक पदार्थ खरीदता था, जिन जगहों से आरोपी मादक पदार्थ खरीदता था, उसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

07:31 PM, 08-Feb-2023
बीएसए राह़ुल मिश्रा हटाए, एडी बेसिक को मिला प्रभार
शामली में अध्यापिका से एक लाख रुपये की रिश्वत प्रकरण में बीएसए राहुल मिश्रा को शासन ने हटा दिया है। उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ से संबद्ध किया है। बीएसए शामली का अतिरिक्त प्रभार एडी बेसिक योगराज सिंह को सौंपा गया है।
एक सप्ताह पहले बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना सहारनपुर की टीम ने बीएसए शामली कार्यालय के लिपिक परिश्रम सैनी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत ऊन ब्लाक के गांव पधाननगर के प्राथमिक विद्यालय की निलंबित प्रभारी अध्यापिका रीना देवी से बहाल करने की एवज में मांगी जा रही थी।
थाना सहारनपुर के प्रभारी निरीक्षक महेश दूबे की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर परिश्रम सैनी और रिश्वत मांगने के षड़यंत्र में शामिल होने के आरोप में बीएसए राहुल मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से बीएसए राहुल मिश्रा कार्यालय में नहीं आए। वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विभागीय कार्य के लिए जाना बताकर गए हुए हैं। इस प्रकरण को शासन ने गंभीरता से लेते हुए बुधवार को बीएसए राहुल मिश्रा को शामली से हटाकर उन्हें शिक्षा निदेशालय लखनऊ संबद्ध किया गया है। एडी बेसिक योगराज सिंह को बीएसए शामली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एडी बेसिक ने बताया कि बीएसए शामली का उन्हें अतिरिक्त प्रभार मिला है। बीएसए शामली राहुल मिश्रा को शिक्षा निदेशालय लखनऊ संबद्ध किया गया है।

07:08 PM, 08-Feb-2023
मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया गया कि शातिर लूटेरा भूदेव उर्फ काके पुत्र राजेश निवासी नेहरू रोड बड़ौत जनपद बागपत बुधवार को वेदव्यासपुरी में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। वहीं जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। थाना मेडिकल से गैंगस्टर के एक मुकदमे में आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। आरोपी ने 2022 में ओम धर्म कांटा के पास लाखों की लूट की थी। इसी मामले में उस पर गैंगस्टर लगाया गया था।
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गैंगस्टर के मुकदमे में 15 हजार का इनाम घोषित किया था। अभियुक्त भूदेव के विरुद्ध थाना टीपी नगर में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।

03:31 PM, 08-Feb-2023
सहारनपुर जनपद के बडगांव थानाक्षेत्र में दिल्ली.देहरादून इकाॅनोमिक एक्सप्रेस वे के निर्माण में विभिन्न मांगों को लेकर सहारनपुर.बडगांव मार्ग के टपरी क्राॅसिंग पर भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष विजयंत राणा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान धरने पर बैठे। धरनारत किसानों का कहना है कि एक्सप्रेस वे के निर्माण के समय हरिद्वार गंगोह करनाल रोड पर बडगांव में उतरने व चढ़ने के लिए कट दिया जाना आवश्यक है जिससे क्षेत्र ही नही हरिद्वार व करनाल से आने जाने वाले लोगों को आसानी होगी।
उधरए भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अजब सिंह के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार.देवबंद. गंगोह करनाल मार्ग पर बडगांव स्थित सतसंग भवन पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। यहां धरनारत किसान बडगांव में दिल्ली देहरादून काॅरीडोर एक्सप्रेस वे पर चढ़ने व उतरने के लिए कट दिये जानेए काॅरीडोर के निर्माण में इसके दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण करवानेए निर्माणाधीन अंडरपासों की उंचाई व चौडाई 14 फीट करने तथा निर्माण के लिए ऑवरलोड वाहनों से किसानों के खेतों पर जा रहे खडंजे व सीसी रोड को तोड रहे हैं, इन पर रोक लगाने संबंधित करीब दस मांगो को लेकर धरनारत है।

03:30 PM, 08-Feb-2023
जिम में हुई मारपीट, बीच बचाव कराने वाले युवक पर फायर झोंका
बागपत शहर के पुराना कस्बा रोड पर स्थित जिम में बुधवार दोपहर कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया। जहां एक युवक ने बीच-बचाव कराने वाले युवक पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले को हिरासत में ले लिया और तमंचा भी बरामद किया।
कस्बे के रहने वाले अर्पित चौहान ने बताया कि बुधवार को वह जिम में गया था। तभी जिम कर रहे कुछ युवकों के बीच मामूली कहासुनी होने को लेकर झगड़ा हो गया । जिम के अंदर विवाद होने पर उसने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया तो बंदपुर गांव का एक युवक तमंचा लेकर आया और उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। जिसके बाद जिम में मौजूद युवकों ने फायरिंग करने वाले को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। अर्पित चौहान ने फायरिंग करने वाले के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

01:21 PM, 08-Feb-2023
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार देर रात कंकरखेड़ा के ग्रांड फाइव रिसोर्ट में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री किरण पाल सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मेरठ पहुंचे थे। इस दौरान जिला अध्यक्ष विमल शर्मा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
11:15 AM, 08-Feb-2023
लोगों को जागरूक करते बीवीजी कंपनी के कर्मचारी
- फोटो : amr ujala
09:04 AM, 08-Feb-2023
Meerut News Live: इनामी बदमाश को लगी गोली, चढ़त में तेज रफ्तार कार घुसी, दूल्हे के तहेरे और चचेरे भाई की मौत
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मेरठ में नए प्रदूषण अधिकारी भुवन प्रकाश यादव को बनाया है। देरशाम लखनऊ से आकर उन्होने चार्ज ले लिया। अभी तक यह चार्ज मुजफ्फरनगर के प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह के पास में थे।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विजय कुमार को लापरवाही के चलते शासन ने सस्पेंड कर दिया था। उन्हे सस्पेंड करने के बाद चार्ज मुजफ्फरनगर के प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह को दे दिया गया था। करीब`15 दिन से चार्ज अंकित सिंह के पास में ही था।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ में तैनात भुवन प्रकाश यादव को नया प्रदूषण अधिकारी भेजा है। मंगलवार की शाम करीब सात बजे वह ऑफिस पहुंचे और वहां पर अंकित सिंह से चार्ज लिया। भुवन प्रकाश यादव का कहना है कि जो भी एनजीटी और सीपीसीबी की गाइड लाइन होगी उसके अनुसार ही फै क्टरी का संचालन किया जाएगा।
मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने दो अस्पतालों पर की कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दो अस्पतालों पर कार्रवाई की है। जिन अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है उनमें रतन हॉस्पिटल मवाना और अपेक्स हॉस्पिटल हापुर रोड हैं। सीएमओ ने बताया कि दोनों चिकित्सालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायत में जांच दल गठित कर जांच कराई जा रही है । चिकित्सालयों द्वारा जांच अधिकारियों को जांच में सहयोग ना करने के चलते जांच पूर्ण होने तक निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ शिकायत है कि ये नियमों के विपरीत अस्पताल को संचालित कर रहे हैं।