Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   At the age of 21, Lakshmi became a Sarpanch, securing victory by 110 votes.

राजस्थान: 21 साल की लक्ष्मी बनीं सरपंच, 110 वोटों से दर्ज की जीत; गांव के विकास का लिया संकल्प

Wed, 11 Nov 2026 11:58 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 11:58 AM IST
सार

राजस्थान के बालोतरा जिले की गिड़ा पंचायत समिति की उदरमाणियों की ढाणी ग्राम पंचायत में 21 साल 4 महीने की लक्ष्मी मेघवाल सरपंच निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी शांति देवी को 110 मतों से हराया। लक्ष्मी को 589 वोट मिले, जबकि शांति देवी को 479 मत प्राप्त हुए।
 

विज्ञापन
At the age of 21, Lakshmi became a Sarpanch, securing victory by 110 votes.
लक्ष्मी मेघवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनावों में अब युवा चेहरे भी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए आगे आ रहे हैं। राजस्थान के बालोतरा जिले में महज 21 साल 4 महीने की उम्र में लक्ष्मी मेघवाल ने सरपंच पद पर जीत दर्ज कर नई पहचान बनाई है। गिड़ा पंचायत समिति की उदरमाणियों की ढाणी ग्राम पंचायत में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी शांति देवी को 110 मतों के अंतर से पराजित किया। जीत के बाद लक्ष्मी ने गांव के विकास और बुनियादी सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताया है।
विज्ञापन


589 वोट हासिल कर बनीं सरपंच
उदरमाणियों की ढाणी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए हुई मतगणना में लक्ष्मी मेघवाल को कुल 589 वोट मिले। वहीं, उनकी प्रतिद्वंद्वी शांति देवी को 479 मत प्राप्त हुए। इस तरह लक्ष्मी ने 110 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में कुल 1101 मतदाता पंजीकृत थे। मतगणना के दौरान 29 वोट खारिज हुए, जबकि 4 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। इस तरह लक्ष्मी मेघवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए सरपंच पद पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं तक पढ़ाई, पिता डिस्कॉम में लाइनमैन
लक्ष्मी मेघवाल ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उनके पिता दलाराम मेघवाल डिस्कॉम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। कम उम्र में चुनाव जीतकर उन्होंने पंचायत की जिम्मेदारी संभालने का अवसर हासिल किया है।

गांव की बुनियादी सुविधाएं होंगी प्राथमिकता
सरपंच निर्वाचित होने के बाद लक्ष्मी मेघवाल ने गांव के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करना उनका सबसे पहला लक्ष्य रहेगा।

कम उम्र में पंचायत की जिम्मेदारी मिलने के साथ लक्ष्मी के सामने अब ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती भी होगी। गांव के लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed