फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News : Leopard died in road accident on Delhi-Meerut Expressway

UP: एक्सप्रेसवे पर तेंदुए की मौत, हालत देख चौंके वन विभाग के अफसर, कहीं मेरठ वाला तो नहीं

Wed, 18 Jan 2023 12:11 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Jan 2023 12:11 AM IST
सार

Meerut News : तेंदुए की दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं तेंदुए की हालत देख वन विभाग के अफसर भी हैरान गए।

विज्ञापन
Meerut News : Leopard died in road accident on Delhi-Meerut Expressway
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास मंगलवार शाम को एक तेंदुए की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची गाजियाबाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल के बाद तेंदुए के शव को मोदीनगर वन रेंज भिजवाया। इस नर तेंदुए की उम्र करीब साढ़े चार साल है। आज उसका पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार शाम दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्थित भोजपुर टोल प्लाजा के पास एक नर तेंदुए की बुलेरो कार की टक्कर से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को जानकारी दी। वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए को मोदीनगर वन रेंज में लाया गया। 
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, सड़क पार करते समय तेजगति से आ रहे वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई। आज मोदीनगर रेंज में तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: अब सोनभद्र जेल में गुजरेंगी याकूब कुरैशी की रातें, बेटा भी हुआ दूर, इस वजह से हुआ बड़ा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं मेरठ में दिखाई देने वाला तेंदुआ तो नहीं...
बीते माह दो दिसंबर से मेरठ में तेंदुआ दिखाई देने के बाद से उसकी तलाश जारी है। दो दिसंबर को टीपीनगर के ज्वालानगर में तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद गांधी बाग के पास आरवीसी सेंटर के पास दिखाई दिया था। पिछले पांच दिनों में ही तीन बार तेंदुआ दिखाई दिए जाने की सूचना आती रही है। जागृति विहार के कीर्ति पैलेस में भी शुक्रवार की रात सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुआ कैद हुआ। तब से लेकर अब तक वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। 

ऐसा हो सकता है कि मेरठ से ही यह तेंदुआ एक्सप्रेसवे की ओर गया हो। जो तेंदुए के पंजों के निशान जागृति विहार नाले के किनारे मिले थे, उसकी उम्र करीब पांच वर्ष बताई जा रही थी। जो तेंदुआ एक्सप्रेसवे पर हादसे में मरा है, इसकी उम्र साढ़े चार साल बताई जा रही है। हालांकि, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि मेरठ के आसपास क्षेत्र में काफी संख्या में तेंदुए हैं।

यह भी पढ़ें: UP : हाजी याकूब पर और कसेगा शिकंजा, इनाम बढ़ाने की तैयारी में अफसर, जांच में जुटी ED-CBI

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर साढ़े चार साल के नर तेंदुए की सड़क हादसे में मौत हुई है। आज मोदीनगर वन रेंज में उसका पोस्टमार्टम होगा। वह मेरठ से ही गया है या नहीं यह कहना मुश्किल है। - वन संरक्षक, गंगा प्रसाद

जागृति विहार से आज हटाई जाएगी टीम
वन विभाग की ओर से मंगलवार को भी तेंदुए की तलाश में कैंट और जागृति विहार क्षेत्र में छानबीन की गई। टीम को दोनों क्षेत्रों में कोई निशान नहीं मिला। जागृति विहार में टीम ने लोगों से तेंदुए से संबंधित जानकारी मांगी। लेकिन तेंदुआ देखे जाने के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद विभाग की ओर से जागृति विहार क्षेत्र से टीम हटाने का निर्णय लिया गया है। उधर, कैंट क्षेत्र में अभी पिंजरे लगे रहेंगे।

शुक्रवार रात जागृति विहार के कीर्ति पैलेस के गार्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ दिखाई दिया था। शनिवार को उसके पदचिह्न काली नदी के पास जंगल की ओर देखे गए थे। मंगलवार को टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया, लेकिन कोई निशान नहीं मिले हैं।

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि जागृति विहार से टीम को आज हटा लिया जाएगा। कैंट क्षेत्र में सोमवार को जो सूचना मिली थी, उसकी दिनभर जांच पड़ताल की गई। आरआरटीएस के कर्मचारियों से भी पूछताछ की, लेकिन तेंदुए से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि कैंट क्षेत्र में जंगल अधिक है। तेंदुए के यहां आने की संभावना अधिक है, इसलिए क्षेत्र में सभी 17 ट्रैप कैमरे और चार पिंजरे लगे रहेंगे। आरवीसी सेंटर और गुरुद्वारा के पास अधिक कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed