फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: land mafia yashpal tomar 45 crore property will be attached by police officers and case registered against policemen including inspector

यूपी: भू-माफिया यशपाल तोमर की 45 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, इंस्पेक्टर सहित दरोगा और सिपाहियों पर मुकदमे की तैयारी

Sat, 23 Apr 2022 07:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Apr 2022 07:29 PM IST
सार

भू-माफिया यशपाल तोमर की 45 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जाएगी। साथ ही एक इंस्पेक्टर, दरोगा और पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
Meerut News: land mafia yashpal tomar 45 crore property will be attached by police officers and case registered against policemen including inspector
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के भू-माफिया यशपाल तोमर की मेरठ पुलिस से भी सांठगांठ थी। पुलिस से मिलकर भू-माफिया पहले मुकदमा दर्ज कराता था और फिर सेटिंग कर समझौते कराकर मोटी रकम वसूलता था। इसका हिस्सा पुलिस को जाता था। भू-माफिया ने दिल्ली के व्यापारी गिरधारी चावला को भी जानलेवा हमले के मामले में शिकार बनाया था। इस मामले की जांच अब एसपी सिटी ने की तो सारा खेल सामने आया। एसएसपी का कहना है कि यशपाल तोमर की करीब 45 करोड़ की संपत्ति कुर्क भी की जाएगी। इसके साथ ही एक इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों पर भी मुकदमे की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


मामला नौ नवंबर 2020 का है। दिल्ली के व्यापारी गिरधारी लाल चावला अपने ड्राइवर गौरव के साथ शॉप्रिक्स मॉल में आए थे। एक प्रॉपटी को लेकर उनकी यहां पर मीटिंग थी। बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पामग्रीन के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गिरधारी लाल और गौरव को गोली मार दी। इस सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने दोनों को हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और एक घंटे बाद दिल्ली रेफर कर दिया। इस मामले में गिरधारी लाल के भाई भरत चावला, अमन, करण, सुधा, सुशील, प्रेम चावला और देवेंद्र प्रधान नामजद आरोपी बने। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों के यहां पर दिल्ली में दबिश दी गई। इसमें कई लोगों को जेल भेजा गया। 
विज्ञापन


जेल से छूटने के बाद आरोपी पक्ष एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिला और खुद को बेकसूर बताया और ब्रह्मपुरी पुलिस की सांठगांठ से यशपाल तोमर के कहने पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इस मामले की जांच एसपी सिटी विनीत भटनागर ने की तो सभी आरोप सही पाए गए। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में तत्कालीन ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी सुभाष अत्री को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। एसपी सिटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी। इसके बाद यशपाल तोमर निवासी बागपत के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तत्कालीन इंस्पेक्टर और दरोगा पर भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर दी है। यशपाल तोमर पुलिस से सांठगांठ करके 19 फर्जी मुकदमे दर्ज करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन जिंदगियां खत्म: खून से लथपथ थी शीबा की लाश, तार से बंधे शरीर पर थे कैंची के कई वार, 'खूनी-हथौड़ा' देख सिहर उठे लोग

यशपाल ऐसे करता था खेल 
यशपाल तोमर शातिर अपराधी है। संपत्ति को लेकर दो भाई या परिवार के बीच विवाद होता है। ऐसे मामले में यशपाल तोमर एक पक्ष से सांठगांठ कर लेता है। गोली लगवाकर दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराता है। उसके बाद वादी को फर्जी मुकदमे और आरोपी को समझौता कराने की बात कहकर ब्लैकमेल कर लेता है। गिरधारी लाल को भी यशपाल ने इसी तरह शिकार बनाया। गिरधारी लाल की भी जमीन पर यशपाल ने कब्जा कर लिया। इस खेल में यशपाल थाना पुलिस से सेटिंग कर लेता है। यशपाल ने ब्रह्मपुरी थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर से सेटिंग करके तीन मुकदमे दर्ज कराए है। अब उनकी भी जांच चल रही है। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें

कौन है भू-माफिया यशपाल तोमर 
यशपाल तोमर मूलरूप से बागपत का निवासी है। हरिद्वार पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में उसको जेल भेजा हुआ है। हरिद्वार पुलिस ने पांच दिन पहले उसकी 153 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। मेरठ समेत कई जिलों में यशपाल ने पुलिस से सेटिंग करके पहले एक पक्ष को गोली लगवाई व फिर दूसरे पक्ष पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed