फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Ladies are going into depression and mental disorders due to the behavior of husband

Stories: स्टडी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पति नहीं जताते प्यार... महिलाएं हो रहीं तनाव की शिकार

Wed, 18 May 2022 07:21 PM IST
कपिल kapil अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 May 2022 07:21 PM IST
सार

कुछ महिलाओं की कहानियां सुनकर अधिकारी भी हैरान हैं। महिलाओं के तनाव में रहने की बड़ी वजह सामने आई है और पतियों पर लगा बड़ा इल्जाम। एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Meerut News: Ladies are going into depression and mental disorders due to the behavior of husband
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिन महिलाओं के पति प्यार का इजहार खुलकर नहीं करते हैं, वे महिलाएं तनाव (डिप्रेशन) का शिकार हो रही हैं। मेरठ के पीएल शर्मा जिला महिला अस्पताल के मन कक्ष में एक जनवरी 2022 से 15 मई 2022 तक आईं एक हजार महिलाओं पर हुई स्टडी में यह खुलासा हुआ है। महिलाएं पति से अपनेपन की उम्मीद रखती हैं।

विज्ञापन


ये महिलाएं सिर दर्द, अनिंद्रा, तनाव, आत्महत्या का विचार आना, हर वक्त दिल बुझा-बुझा रहता है, जैसी  समस्याएं लेकर आईं। काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि पति से इनके रिश्ते ज्यादा मजबूत नहीं हैं। पति उन्हें ज्यादा तवज्जोह नहीं देते। घर में कलह रहती है, जिस कारण ये तमाम परेशानियां हो रही हैं। काउंसिलिंग के दौरान पतियों को भी बुलाया गया। उन्हें समझाया गया कि घबराहट, अनिंद्रा और तनाव का बड़ा कारण दंपती के रिश्तों में तल्खी और व्यवहार भी है। काउंसिलिंग और इलाज के साथ-साथ व्यवहार में सुधार करें।
विज्ञापन


पति के दो मीठे बोल कम कर सकते हैं तनाव 
जिला अस्पताल की क्लिनिकल साइक्लोजिस्ट डॉ. विभा नागर ने बताया कि दंपती में हंसी मजाक, प्यार का इजहार होना चाहिए। महिलाएं कुदरती तौर पर ज्यादा संवेदनशील होती हैं, लिहाजा उन्हें न सिर्फ प्यार बल्कि उसका इजहार भी सुकून देता है। महिलाओं को समझाया गया है कि बहुत कम पुरुष अपनी भावनाएं खुलकर बता पाते हैं, इसलिए उन्हें भी समझने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का सहयोग जरूरी 
जिला अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेंद्र किशोर ने बताया कि महिलाओं में एडजस्टमेंट डिसऑर्डर (समायोजन मनोविकार) की समस्या बढ़ रही है। ओपीडी में अधिकतर महिलाओं में इसी तरह की समस्या सामने आ रही है। ऐसी महिलाओं को ठीक करने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की भी जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : भाकियू में फूट से टूट गए थे जौला, हर-हर महादेव और अल्लाह-हू-अकबर का दिया था नारा

मनोचिकित्सकों की यह है सलाह
- समय पर सोना, जागना, खाना-पीना और व्यायाम करें 
- मनपसंद काम जो समय न मिलने या कलह के कारण न कर पाए हों, वह करें  
- अपनी भावनाओं को जाहिर करें। अगर डर, उदासी है तो अपने अंदर छुपाएं नहीं बल्कि परिजनों या दोस्तों को बताएं 
- जितना हो पॉजिटिव सोचें। बुरे वक़्त में भी अच्छे पक्षों पर गौर करें

केस स्टडी -1
घंटाघर की रहने वाली एक महिला नींद न आने और रोने का मन करने की शिकायत लेकर जिला अस्पताल आई थी। मन कक्ष में उसकी काउंसिलिंग की गई तो पता चला कि पति ज्यादा बात नहीं करता है, जिससे उसे नींद कम आती है। अपने भविष्य को लेकर सोचती रहती है और डिप्रेशन की शिकार हो गई है। 

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: वकीलों में उबाल, पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में रहेगी हड़ताल, जानें क्या है पूरा मामला

केस स्टडी-2 
दिल्ली रोड की रहने वाली एक घरेलू महिला जिला अस्पताल आई। वह सिरदर्द और मानसिक रूप से तनाव में थी। काउंसिलिंग में पता चला कि उसका पति दोस्तों में ज्यादा रहता है, पत्नी से ज्यादा वास्ता नहीं रखता, जिससे वह परेशान रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed