{"_id":"64383fd7e9acf804fc0ed1f5","slug":"meerut-news-kerala-governor-arif-mohammed-khan-blessed-bride-and-groom-who-attended-wedding-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान, शादी में हुए शामिल, वर-वधू को दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान, शादी में हुए शामिल, वर-वधू को दिया आशीर्वाद
Thu, 13 Apr 2023 11:43 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:43 PM IST
सार
Meerut News : केरल के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान मेरठ में एक शादी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
वर वधू को आशीर्वाद देते राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम में गुरुवार को एक शादी समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान ने भी शिरकत की। शादी समारोह में बारात पक्ष की और से वह पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही पल्लवपुरम पुलिस सुरक्षा में लगी हुई थी। उन्होंने वर वधू को आशीर्वाद दिया। साथ ही सभी मेहमानों से भी मिले।
विज्ञापन
पल्लवपुरम फेज दो क्यू 190 निवासी डॉ. लोटन सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। डॉ.लोटन सिंह आईसीएआर में वैज्ञानिक है। उनकी बेटी डोली सिंह पीएचडी करने के बाद इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च जयपुर में जॉब कर रही है। डोली सिंह की बरात स्याना बुलंदशहर से गुरुवार की दोपहर में मोदीपुरम के राजतिलक मंडप में आई। डोली सिंह की शादी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह से हुई। डॉ. गजेंद्र पाल सिंह केंद्रीय विवि गुजरात में पोस्ट डॉक्ट्रेट की पढ़ाई कर रहे हैं। लड़की पक्ष की और से केरल के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान भी शादी समारोह में पहुंचे और वर वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: इसी साल मेरठ में होना था असद का निकाह, एनकाउंटर से पहले यहीं पर काटी थी फरारी
विज्ञापन
डॉ. लोटन सिंह ने बताया कि राज्यपाल ने शादी समारोह में पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। समारोह में आर्शीवाद देने और खाना खाने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि राज्यपाल एक शादी समारोह में निजी कार्यक्रम में आए थे। जिनकी सुरक्षा को लेकर पल्लवपुरम पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान जगह-जगह पर हाईवे पर पुलिस कर्मी लगे हुए थे।