फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Kanwariyas blocked the highway and created ruckus after kanwar was disbanded

Meerut: कांवड़ खंडित होने पर फूटा कांवड़ियों का गुस्सा, हंगामा कर हाईवे किया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 07 Jul 2023 12:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jul 2023 12:06 PM IST
सार

Meerut News : कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए हाईवे जाम कर दिया। उधर, मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Meerut News: Kanwariyas blocked the highway and created ruckus after kanwar was disbanded
कांवड़ियों ने हाईवे जाम किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में दौराला के सकौती में शुक्रवार को एक शिवभक्त की कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवभक्तों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, जल दोबारा लाकर देने की बात पर शिव भक्त शांत हुए। 

विज्ञापन


नोएडा के जेवर फलुकरा मुकुल अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। सकौती पहुंचने पर एक बाइक सवार ने मुकुल की कांवड़ में टक्कर मार दी। किस कारण कांवड़ खंडित हो गई। जिस पर कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना के बाद बाइक सवार वहां से भाग निकला। इसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शिवभक्तों को समझाने का प्रयास किया। कांवड़ियों के नहीं मानने पर पुलिस ने शिवभक्तों को गंगा जल लाकर देने का आश्वासन दिया, जिस पर शिव भक्त शांत हुए।

यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed