फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Justice Pankaj Mittal said Currently there is a need for value based education

Meerut: न्यायमूर्ति पंकज मित्तल बोले- वर्तमान में मूल्य आधारित शिक्षा की जरूरत, NAS इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन

Sat, 04 Nov 2023 10:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Nov 2023 10:43 PM IST
सार

Meerut News : एनएएस इंटर कॉलेज में शनिवार को भव्यता के साथ शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जस्टिस पंकज मित्तल ने कहा कि वर्तमान में मूल्य आधारित शिक्षा की जरूरत है।

विज्ञापन
Meerut News: Justice Pankaj Mittal said Currently there is a need for value based education
मेरठ में एनएएस इंटर कॉलेज में शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश व न्यायमूर्ति पंकज मित्थल ने कहा कि वर्तमान में मूल्य आधारित शिक्षा की जरूरत है। देखने में आ रहा है कि नई पीढ़ी में संस्कारों की कमी आ रही है। संस्कार परिवार और स्कूल के जरिए दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


एनएएस इंटर कॉलेज में शनिवार को शताब्दी वर्ष मनाया गया, जिसमें न्यायमूर्ति पंकज मित्थल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ शिलापट का अनावरण कर किया। पंडित नानक चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही न दें, बल्कि उनको मूल्य आधारित शिक्षा भी प्रदान करें। आज जरूरत है समाज, चरित्र व राष्ट्र के निर्माण की। पहले समाज का निर्माण होता है और फिर राष्ट्र का। क्रांतिधरा का जिक्र करते हुए न्यायमूर्ति ने कहा कि मेरठ से मेरा पुराना नाता है, बहुत जगह रह चुका हूं, लेकिन मेरठ जैसी बात कही नहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सर्वोच्च न्यायालय न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने छात्रों की प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का बाजारीकरण हो रहा हैं, लेकिन इस कॉलेज में आकर लगा की कही तो शिक्षा का माहौल है। यहां आकर संस्कृति की अलग की झलक देखने को मिली। समापन पर अतिथियों द्वारा सुगंधा पुस्तिका का विमोचन किया गया। प्रबंधक अमित शर्मा ने कॉलेज के इतिहास पर प्रकाश डाला। एनएएस डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रबंधक अशोक वर्मा व पंडित गंगादन शर्मा के नाम से दो ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी इस दौरान किया गया। एनसीसी छात्रों द्वारा मार्च पास्ट व गार्ड ऑफ ऑनर किया गया। छात्रों ने पीटी भी प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें: सपा का बड़ा दांव: ...जब गदगद हुए अखिलेश, लोकसभा में काम आएगा ये वादा, खूब हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें हैं खास

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा
भव्य व देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इंटर कॉलेज के छात्रों ने सोशल मीडिया के इफेक्ट पर नाटिका प्रस्तुत कर सभी की खूब तालियां बटोरी। पंजाबी नृत्य पर भी हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं देश भक्ति गीत की प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञान प्रोजेक्ट की करी सराहना
न्यायमूर्ति पंकज मित्थल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पश्चात छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया, जिसमें छात्रों द्वारा इसरो, स्ट्रीट लाइट, सूर्य घड़ी, फेफड़ों पर आधारित मॉडल बनाकर सजा रखे थे। छात्रों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा कार्य किया है, आने वाला समय तुम्हारा ही होने वाला है, मेहतन करते रहो।

खेल प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में 100 व 200 मीटर रेस का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने हुनर का परिचय दिया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इन छात्रों को किया गया सम्मानित
रुद्र प्रताप सिंह, रंजीत सिंह, सोमेश्वर, अनुराग, पवन, आदित्य तोमर, नमन, तरुण, अमित, प्रशांत, संभव, निशांत, राहुल, सूर्य प्रताप और मो. आसिफ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed