{"_id":"6198b03f37316b14d906a79c","slug":"meerut-news-jdu-national-general-secretary-kc-tyagi-said-on-the-decision-of-agricultural-laws-that-it-is-neither-victory-of-anyone-nor-defeat-of-anyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी पहुंचे मेरठ, कृषि कानूनों के फैसले पर बोले- यह न किसी की जीत न किसी की हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी पहुंचे मेरठ, कृषि कानूनों के फैसले पर बोले- यह न किसी की जीत न किसी की हार
Sat, 20 Nov 2021 01:52 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:52 PM IST
सार
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव शनिवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने कृषि कानूनों पर पीएम मोदी द्वारा लिए गए फैसले पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह न किसी की जीत न किसी की हार है।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे केसी त्यागी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां आशियाना कॉलोनी में आयोजित बुनकर सम्मेलन में उन्होंने कृषि कानूनों की वापिसी को लेकर अपनी राय व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों की वापिसी को लेकर अच्छा कदम उठाया है। किसानों के हित में यह कदम सराहनीय है। लेकिन यह किसी की हार या जीत नहीं है। उन्होंने कहा ये किसानों की एकता और उनके संघर्ष का परिणाम है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
किसानों के धरना-प्रदर्शन को लेकर कहा कि जल्द संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा, जिसमें कानूनों की वापिसी तय होगी, लेकिन किसानों की फसल की खरीदारी को लेकर एमएसपी भी जरूरी है। किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। केसी त्यागी ने बुनकरों की आर्थिक समस्या पर बोलते हुए कहा कि वो आज सड़क पर ठेले लगाने को मजबूर हैं। बुनकरों की आवाज को सुना जाएगा, बिजली समस्या का समाधान होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी