फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Hindu Jagran Manch recited Hanuman Chalisa in mall, police detained, know the whole matter

Meerut: हनुमान चालीसा का पाठ करने पर हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया, ये है पूरा मामला

Mon, 25 Jul 2022 06:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Jul 2022 06:30 PM IST
सार

मेरठ के एसटूएस स्कवायर कॉम्पलेक्स में हनुमान चालीसा पढ़ने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। बीते दिन इसी कॉम्पलेक्स से एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।  

विज्ञापन
Meerut News: Hindu Jagran Manch recited Hanuman Chalisa in mall, police detained, know the whole matter
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को ले जाती नौचंदी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ मे गढ़ रोड स्थित एसटूएस स्क्वायर कॉम्पलेक्स मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को नौचंदी पुलिस ने हिरासत में लिया। रविवार शाम को इसी कॉम्पलेक्स में एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से की पुरा महादेव मंदिर की परिक्रमा, कांवड़ यात्रा का लिया जायजा
विज्ञापन


सोमवार को जानकारी लगने पर हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ना शुरू कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुरा महादेव में आज से मेला शुरू: 20 लाख से ज्यादा कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

दरअसल, नमाज का वीडियो वायरल होते ही भाजपा के आईटी विभाग के जिला संयोजक दिग्विजय सिंह ने वीडियो और फोटो डीजीपी डीएम और मेरठ पुलिस को ट्वीट कर दिया था।

उन्होंने बताया कि लखनऊ के लुलु मॉल की तरह गढ़ रोड स्थित एसटूएस स्कवायर कॉम्पलेक्स में खुले में नमाज पढ़ी जा रही है। ट्वीट होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। मामले में मेरठ पुलिस अफसरों से डीजीपी ने रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed