फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

ठंड पर चढ़ा कोहरे, पाले का रंग

Mon, 25 Jan 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 25 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
meerut news
कोहरे और पाले से ठंड अपने पूरे रंग में है। शनिवार देर रात ही घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। सूर्य देव भी बादलों में छिपे रहे। बहुत कम समय के लिए हल्की धूप निकली। इससे दिन का तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस गिर गया।
विज्ञापन


कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। कई जगहों पर दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। सोमवार सुबह भी घना कोहरा रहेगा। दिन में धुंध छाए रहने से ठंड से निजात नहीं मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा।
विज्ञापन


रात का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का प्रतिशत 94 और 59 रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सर्द हवा में नमी के कारण सुबह के समय कोहरा दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर से खुले बाजार, जल्दी हो गए बंद
सर्दी का असर जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। सुबह के समय बाजार देर से खुल रहे हैं, जबकि शाम को आठ बजते ही दुकानें बंद हो रही हैं। ग्राहक भी बाजार में कम ही दिखाई दे रहे हैं। शाम को छह बजते ही ठंड अपने रंग में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed