फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News

गंगाजल योजना में शिवपाल पर भारी पड़े आजम

Wed, 02 Mar 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 02 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Meerut News

शहर की जनता को मिलने वाला गंगाजल उप्र के दो बड़े नेताओं के बीच फंस गया है। तीन साल से सिंचाई विभाग लगातार नगर विकास विभाग से धन की मांग कर रहा है, लेकिन वह धन जारी करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में नगर विकास मंत्री आजम खां सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव पर भारी पड़ रहे हैं। यही कारण है कि 2013 में मिलने वाला गंगाजल शहर की जनता को आज तक नसीब नहीं हुआ है।

विज्ञापन


जेएनएनयूआरएम के तहत 2010 में शहर में लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये से गंगाजल योजना शुरू हुई थी। लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये खर्च करके शहर भर में पानी की पाइप लाइन डाली गई। लेकिन अभी तक गंगाजल नहीं मिला है। सिंचाई विभाग ने नगर विकास विभाग से 34 करोड़ रुपये की मांग की थी। नगर विकास मंत्रालय ने मात्र 12 करोड़ रुपये दिए हैं। जबकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सिंचाई विभाग अपने खजाने से 20 करोड़ रुपये खर्च चुका है। पूरा धन मिलने के बाद ही पानी दिया जा सकेगा। धन को लेकर लखनऊ में सिंचाई मंत्रालय और नगर विकास मंत्रालय की कई बार बैठक भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


मुख्य और छोटी लाइन की चेकिंग हो चुकी है। पाइप लाइन में गंगाजल छोड़ने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है। सरकार से धन न मिलने की बात कहकर सिंचाई विभाग पानी नहीं दे रहा है। पीपी अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाजल को लेकर कई बार जल निगम के अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं। शासन को भी पत्र भेजा गया है। गंगाजल को लेकर उप्र सरकार की मंशा साफ नहीं है। साढ़े तीन साल में सरकार को कई पत्र लिखे हैं। सरकार ही नहीं चाहती कि मेरठ जनता को गंगाजल मिले।

हरिकांत अहलूवालिया, महापौर

हमने अपने खजाने से भोला की झाल पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। शासन से 34 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। अभी तक मात्र 12 करोड़ रुपये ही मिले हैं। कई बार शासन में बैठक हो चुकी है। जब तक पूरा पैसा नहीं मिल जाता, तब तक भोलाझाल से पानी दिया जाना संभव नहीं है।
आरके जैन, अधिशासी अभियंता गंगनहर सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed