फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

आई थीं खेलने, साफ कराए बर्तन

Sat, 27 Feb 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 27 Feb 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
meerut news
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की जिला खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन शर्मनाक घटनाक्रम सामने आया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से बर्तन साफ कराए गए।
विज्ञापन


सरकारी नल पर खिलाड़ियों ने बर्तन साफ किए। फोटो खिंचते ही उन्होंने अपने चेहरे छिपा लिये। वहीं, इसकी सूचना से आयोजकों में हड़कंप मच गया। हालांकि, अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण हुआ। इस दौरान जीआईसी गेट नंबर एक के कोने पर स्थित सरकारी नल पर खिलाड़ियों से बर्तन साफ कराए गए। महिला खिलाड़ी ट्रैक शूट पहने थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो खिंचते ही खिलाड़ियों ने अपने चेहरे छिपाने की कोशिश की और वह नल पर ही बर्तन छोड़कर चली गईं। आयोजन में लगे स्टॉफ को जब इसकी जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के पहले दिन एक खिलाड़ी बेहोश भी हो गई थी।

परीक्षितगढ़ की टीम बनी चैंपियन
मेरठ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के पांचों कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की टीम ने भाग लिया। करीब 200 खिलाड़ियों ने 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़ में, लंबी कूद, ऊंची कूद, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, साइकिल रेस में अपनी प्रतिभा दिखाई।


परीक्षितगढ़ विद्यालय की टीम ओवरआल चैंपियन बनी। दूसरे नंबर पर खरखौदा और तीसरे नंबर पर सरूरपुर की टीम रही। विजेताओं को एडी बेसिक योगेश शर्मा और बीएसए मो. इकबाल ने पुरस्कार दिए। आयोजन में अन्नू त्यागी, किरण शर्मा, अनुराधा, भावना और सुषमा जौली का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed