फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

‘भर दो झोली मेरी या मोहम्मद...’

Mon, 22 Feb 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Mon, 22 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
meerut news
बाईपास स्थित एक होटल में साबरी ब्रदर्स ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। संगीत की ऐसी बयार बही कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। सूफियाना अंदाज ने सभी के दिलों को छू लिया।
विज्ञापन


गीतकार सतेंद्र सतीजा ने अपने गीतों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद देश के मशहूर सूफी गायक आफताब और हाशिम ‘साबरी ब्रदर्स’ आए, जिनका दर्शकों ने तालियों के साथ स्वागत किया। साबरी ब्रदर्स ने सूफियाना अंदाज का ऐसा जादू बिखेरा कि माहौल थम सा गया।
विज्ञापन


अपनी सबसे हिट कव्वाली ‘भर दो झोली मेरी या मोहम्मद, लौट कर मैं ना जाऊंगा खाली’ गाई, तो सभी झूम उठे। इसके बाद ‘जिंदगी का मजा लीजिये’ ने भी भरपूर समां बांधा। ‘हमें तो लूट लिया मिलकर हुस्न वालों ने’ पर दर्शक और श्रोता थिरकते नजर आए। ‘इश्क के परिंदे’ गीत के बीच लाइट और साउंड का फ्यूजन आकर्षक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड फिल्म ‘वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई’ के गीत ‘पी लूं तेरे गीले-गीले होठों से शबनम...’ को कव्वाली के अंदाज में गाया, तो सभी मस्त हो गए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल को रजवाड़ा स्टाइल थीम दी गई थी। सजावट में ग्लास और लाइटों का शानदार इस्तेमाल किया गया था।

सहारनपुर से मुंबई तक
अध्ययन
के डायरेक्टर संजय अग्रवाल की बेटी की शादी से पूर्व आशीर्वाद समारोह में पहुंचे साबरी ब्रदर्स ने अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनका जन्म सहारनपुर में हुआ और अब मुंबई में रह रहे हैं। संगीता की शिक्षा पिता गुलाम अली और दादा यूसुफ याकूब से ली।

कव्वाली हमारी संस्कृति की पहचान है। भारत और पाकिस्तान के बीच सूफियाना संगीत एक अटूट रिश्ता बनाने का काम करता है। आज हिप हॉप म्यूजिक कुछ युवाओं को जरूर पसंद आ रहा है, लेकिन उसके दिन कम है। जबकि आज भी कव्वाली और सूफियाना गीतों को चाहने वालों की संख्या कम नहीं है।

मेरठ में हम दूसरी बार प्रस्तुति दे रहे हैं। भारत के साथ ही अमेरिका, कनाडा, कुवैत, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में प्रोग्राम कर चुके हैं। अब भी वे सीधे पाकिस्तान से प्रस्तुति देकर मेरठ पहुंचे हैं।


कई फिल्मों में दे चुके हिट गीत
बड़े
भाई आफताब और छोटे हाशिम कई बॉलीवुड मूवी के लिए भी संगीत दे चुके हैं। आमिर खान की फिल्म धूम थ्री में ‘दम मलंग’, शाहरुख खान की ‘मैं हू ना’ में ‘तुमसे मिलके दिल का है ये हाल क्या कहें’ जैसे कई हिट गीत वे दे चुके हैं। साबरी ब्रदर्स ने बताया कि बॉलीवुड की अपकमिंग मूवी में भी वे संगीत दे रहे हैं।

मूवी का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। तीन माह में ‘कव्वाली बम’ के नाम से एक एलबम लांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed