फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

23 से जमेगा खेलों का रंग, युवा दिखाएंगे दम

Wed, 17 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 17 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
meerut news
अंतर महाविद्यालय स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 23 फरवरी से पांच मार्च आयोजित होगा। इसमें एथलेटिक्स समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन का रंगारंग समापन सात मार्च को होगा। मंगलवार को डीएम पंकज यादव ने बचत भवन में बैठक करते हुए टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की जरूरत है। 23 व 24 फरवरी को पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग में रस्साकशी प्रतियोगिता, 23, 24, व 25 को महिला वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


इसका आयोजन ज्ञान भारती कॉलेज की ओर से कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कराया जाएगा। 25 व 26 फरवरी को महिला वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन विद्या कालेज में होगा। 29 फरवरी, 1 व 2 मार्च को पुरुष एवं महिला वर्ग में संगीत प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईएफ टी कालेज में आयोजन होगा। 1, 2 व 3 मार्च को पुरुष वर्ग में फु टबॉल प्रतियोगिता होगी। विद्या कालेज में मैच खेले जाएंगे। 1, 2 व 3 मार्च को ही सुभारती यूनिवर्सिटी में पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। 4 व 5 मार्च को पुरुष एवं महिला वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। 25 फरवरी से 5 मार्च तक पुरुष वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राधा गोविंद कालेज में किया जाएगा।


7 मार्च को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाषचंद्र प्रेक्षाग्रह में रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मुद्रिका पाठक, मेरा शहर मेरी पहल के पदाधिकारी दुखहरण शर्मा, अनूप शर्मा, अनिल अग्रवाल, रोहित गुर्जर और कॉलेजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed