{"_id":"ec37a4a87598ad2b0967d0a8138699b5","slug":"meerut-news-hindi-news-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के पुतले फूंके, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के पुतले फूंके, नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 16 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों का कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा समर्थन किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कराने की मांग की है।
सरधना विधायक प्रतिनिधि राजकुमार कौशिक ने कहा कि नौ फरवरी को जेएनयू के छात्रों ने आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में भारत विरोधी नारे लगाकर देशद्रोह किया है। छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की तो राहुल गांधी और कुछ अन्य नेता छात्रों के समर्थन में आ गए।
देश द्रोहियों का साथ लेकर राहुल गांधी भी देश द्रोह की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंप कर राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग की है। इस दौरान सुनील शर्मा, रीतू गोयल, फिरोज खान, गीता ठाकुर, मुकेश दीक्षित, शाह फैसल, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राहुल गांधी का पुतला फूंका
मेरठ। माधवपुरम दिल्ली रोड पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। महानगर महामंत्री मनोज विश्नोई ने कहा कि जिन लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए, राहुल ने उनका समर्थन किया। जो लोग नारों का समर्थन कर रहे हैं वे भी राष्ट्र विरोधी हैं।
उन्होंने कहा कि देशभक्तों के टैक्स से ही जेएनयू चल रहा है, पाकिस्तान और आतंकवादियों के रहमोकरम पर नहीं। शिव सैनिकों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान रविराज सिंह, मूलचंद सैनी, राजेश गुर्जर, अनिल गुप्ता, देव अग्रवाल, राकेश, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
जेएनयू छात्रों के पुतले की शवयात्रा निकाली
मेरठ। हनुमानपुरी स्थित कार्यालय से बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के छात्रों के पुतले की शवयात्रा निकाली। इन छात्रों ने आतंकी अफजल गुरु की फांसी को गलत बताते हुए देश विरोधी नारेबाजी की थी। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हंस चौराहा पहुंचे और वहां पुतला दहन किया।
कार्यकर्ताओं ने छात्रों का समर्थन करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विहिप के विभाग संगठनमंत्री सुदर्शन चक्र, बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर, दीपक त्यागी, मनीष लोइया, गुलाब बजरंगी, गौरव गर्ग, राहुल, सत्यजीत धींगड़ा, शिवम गोस्वामी, साहिल, गौरव गजनी, करन, रोहित ठाकुर, रोहित गिरि, सिद्धार्थ, आशीष, राहुल राली, गोलू आदि मौजूद रहे।
छात्राओं ने फूं का राहुल गांधी का पुतला
मेरठ। शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज माधवपुरम की छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज गेट के बाहर कांग्र्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। छात्राओं ने कहा कि राहुल गांधी जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों के पक्ष में दिया अपना बयान वापस लें और देशवासियों से माफी मांगें। इस दौरान आकांक्षा भारद्वाज सहित कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं।