फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News

दुनिया भर के स्टाक मार्केट में गिरावट, सोने की कीमत बढ़ी

Fri, 12 Feb 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 12 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Meerut News

वैश्विक बाजार की उलटफेर ने बुलियन मार्केट में खलबली मचा दी है। पहले से ही ग्राहकों की बेरुखी झेल रहे सर्राफा कारोबारी सोने की कीमत बढ़ने से बेचैन हैं। लगातार सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। जानकारों का मानना है कि एक दो दिन में 10 ग्राम सोने की कीमत 29 हजार के पास पहुंच सकती है। वहीं दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है, जिस कारण सोना इंपोर्ट करना भी महंगा पड़ रहा है।

विज्ञापन


मेरठ आभूषण तराशने की एशिया की बड़ी सर्राफा मंडी है। यहां पर मुख्य रूप से थोक और रिटेल शोरूम हैं। नील गली, शहर सर्राफा, कागजी बाजार, सदर बाजार, भगत सिंह मार्केट, आबूलेन, बेगमपुल, शारदा रोड, लिसाड़ी रोड, फूलबाग कॉलोनी, शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड आदि क्षेत्रों में कारोबार फैला है। प्रतिदिन आठ से दस करोड़ रुपये का व्यापार होता है।
विज्ञापन


मंगलवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 28585 रुपये तक पहुंच गई। ये पिछले कई माह में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमत बढ़ने का मुख्य कारण डालर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से इंपोर्ट महंगा होना और दुनिया भर के स्टाक मार्केट में गिरावट आना माना जा रहा है। कारोबारियों का मानना है कि अगर इसी तरह स्टाक मार्केट में गिरावट दर्ज की गई तो सोने की कीमत और चढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों को सताने लगी चिंता
मेरठ की सर्राफा मंडी में पिछले कई माह से ग्राहक नदारद हैं। इस कारोबार से जुड़े जानकार बताते हैं कि पिछले कई माह से कारोबार मंदा चल रहा है। शादियों के सीजन से काफी उम्मीद थी। लेकिन मायूसी ही हाथ लगी है।

ये हैं मुख्य कारण
डालर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से इंपोर्ट महंगा।
बैंक ऑफ जापान के ऋणात्मक ब्याज दर की रणनीति से निवेशकों का भरोसा डिगा।
वैश्विक अर्थव्यवस्था में कमजोरी और अस्थिरता का रुख कायम।
जापान समेत अन्य स्टाक एक्सचेंज में तेजी से गिरावट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed