{"_id":"6246a48378ea7e79161d3d9b","slug":"meerut-news-heat-has-broken-record-of-44-years-will-be-an-outbreak-of-heat-wave-in-next-five-days-in-west-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update UP: गर्मी ने तोड़ा 44 साल का रिकॉर्ड, अगले 4-5 दिनों तक रहेगा लू का प्रकोप, पढ़ें क्या बोले मौसम वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update UP: गर्मी ने तोड़ा 44 साल का रिकॉर्ड, अगले 4-5 दिनों तक रहेगा लू का प्रकोप, पढ़ें क्या बोले मौसम वैज्ञानिक
Fri, 01 Apr 2022 01:06 PM IST
कपिल kapil
मोहित कुमार, मेरठ
मोहित कुमार, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:06 PM IST
सार
गर्मी ने मार्च में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मेरठ में गर्मी ने 44 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4-5 दिनों में लू का प्रकोप रहेगा।
विज्ञापन
गर्मी का कहर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
इस बार मार्च में ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो गए हैं। गर्मी ने मार्च में 44 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 30 मार्च 2022 को सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जून में पारा 45 डिग्री को भी पार कर सकता है।
विज्ञापन
अप्रैल में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम में यह बदलाव हवाओं का रुख गरम होने की वजह से बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिमी भारत में अगले 4-5 दिन लू का प्रकोप रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 315 पर पहुंच गया है। लगातार मेरठ का एक्यूआई बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ : पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी से पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट, अफसर हैरान, 19 घंटे की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
विज्ञापन
किसान हो रहे परेशान
समय से पहले लू चलने से किसान परेशान हो गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका सीधा असर गेहूं की फसल पर दिखाई देगा। इस बार जनवरी के अंतिम सप्ताह तक गेहूं की बुवाई की गई है। ऐसे में समय से पहले तेज गर्मी फसल को प्रभावित कर देगी। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का मानना है कि समय से पहले गर्मी पड़ने से गेहूं का दाना सूखने से उत्पादन प्रभावित होगा।
यह भी पढ़ें: मर्डर: जान की भीख मांगता रहा जितेंद्र, लेकिन नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, ताबड़तोड़ सीने में उतारीं आठ गोलियां
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के मुताबिक अप्रैल के पहले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री तक पहुंचेगा। आने वाले दिनों में पारा बढ़ने से गर्मी अधिक होगी। गरम हवाएं चलने से अप्रैल में ही लू का अहसास होगा। मार्च भी पिछले करीब 44 साल में सबसे ज्यादा गर्म रही है।