{"_id":"613a22c4d513c17bf4738882","slug":"meerut-news-gst-evasion-of-21-crores-caught-in-muzaffarnagar-and-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का बड़ा मामला: डीजीजीआई टीम का मुजफ्फरनगर में छापा, पकड़ी 21 करोड़ की जीएसटी चोरी, मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का बड़ा मामला: डीजीजीआई टीम का मुजफ्फरनगर में छापा, पकड़ी 21 करोड़ की जीएसटी चोरी, मालिक गिरफ्तार
Thu, 09 Sep 2021 09:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:51 PM IST
सार
डीजीजीआई टीम ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर में छापा मारकर 21 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। इस दौरान टीम ने फर्म के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
वस्तु एवं सेवाकर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) मेरठ आंचलिक इकाई की कई टीमों ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर में फर्म मैसर्स एसके अलॉयज के कई ठिकानों पर छापा मारकर 21 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन
डीजीजीआई के अधिकारियों ने बताया कि मैसर्स एसके अलॉयज की मुजफ्फरनगर में फैक्टरी और गोदाम हैं, जहां लोहे के स्क्रैप से इंगट बनाने और बिक्री का काम होता है। अफसरों को काफी समय से यहां नंबर दो में निकाले गए माल पर टैक्स चोरी की सूचना मिल रही थी। इस सिलसिले में फैक्टरी और अन्य कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
फैक्टरी परिसर में नंबर दो में निकाले गए माल से संबंधित कई कागज मिले। इस माल पर फर्म ने कोई टैक्स नहीं जमा किया है। फर्म से बरामद अभिलेख जब्त कर लिए गए। मालिक संजय कुमार को संज्ञेय एवं गैर जमानती अपराध करने के कारण सीजीएसटी अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय ने 14 दिन के लिए न्यायायिक हिरासत पर भेज दिया है।
विज्ञापन