फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Goonda Act action has taken against Firoz and Imran sons of former minister Yakub Qureshi

याकूब परिवार पर फिर शिकंजा: दो बेटों पर लगा गुंडा एक्ट, जिला बदर के लिए DM को भेजी रिपोर्ट, बढ़ेंगी मुश्किलें

Sat, 01 Jul 2023 12:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jul 2023 12:25 PM IST
सार

Meerut News : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिवार पर फिर से शिकंजा कसा गया है। पुलिस ने याकूब के बेटों फिरोज और इमरान पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इतना ही नहीं जिला बदर के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।

विज्ञापन
Meerut News: Goonda Act action has taken against Firoz and Imran sons of former minister Yakub Qureshi
बेटों के साथ हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के परिवार की मुसीबत अभी कम होने वाली नहीं है। अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में जमानत पर चल रहे याकूब के बेटे फिरोज और इमरान पर कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है।

विज्ञापन


इसके साथ ही जिला बदर की रिपोर्ट एसएसपी के माध्यम से डीएम को भेज दी है। दोनों पर जिला बदर की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। अभी हाजी याकूब की जमानत नहीं हुई है।

विज्ञापन

31 मार्च 2022 पूर्व मंत्री हाजी याकूब की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा था। अवैध रूप से मीट फैक्टरी चलाने के मामले में हाजी याकूब, बेटे फिरोज और इमरान समेत पंद्रह से अधिक लोगों के खिलाफ खरखौद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद हाजी याकूब परिवार समेत फरार हो गए। 

पुलिस ने पुराने मुकदमों का इतिहास निकालते हुए हाजी याकूब, फिरोज और इमरान के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। याकूब तो इस मामले में जेल में बंद है। इमरान और फिरोज जमानत पर बाहर आ गए हैं। पुलिस ने इनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति भी जब्त कर ली है। पुलिस ने इनकी कारों को भी जब्त कर लिया। 

यह भी पढ़ें: टूट गईं रिश्तों की डोर: तड़पती रही तमन्ना, वीडियो बनाते रहे लोग, खून-खराबे में बदलीं निकाह की खुशियां

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने इमरान और फिरोज पर गुंडा एक्ट में केस दर्ज करते हुए जिला बदर की रिपोर्ट एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को भेज दी। एसएसपी ने रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। जल्द ही प्रशासन इनको जिला बदर की कार्रवाई को अमल में ला सकता है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ-करनाल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि हाजी याकूब के दोनों बेटों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो गई है। जिला बदर के लिए एसएसपी की ओर से डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed