फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news, Firing outside the hospital after a man denied to cutting cake in ICU

आईसीयू में केक काटने से रोका तो युवक ने अस्पताल के बाहर की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sun, 22 Sep 2019 06:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Sep 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Meerut news, Firing outside the hospital after a man denied to cutting cake in ICU
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ के एक अस्पताल में सनकी युवक ने सिर्फ इसलिए ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली क्योंकि अस्पताल के स्टाफ ने उसे आईसीयू में केक काटने से रोका था, गुस्से में सनकी ने अस्पताल में फायरिंग कर दी, गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में ले लिया है। वहीं फायरिंग की पूरी घटना अस्प्ताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार.. कहीं दरिंदगी तो कहीं झांसे की शिकार, झकझोर देंगी दुष्कर्म की ये पांच वारदात
विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव निवासी आबाद हर्निया का आपरेशन कराने के लिए 19 सितंबर की रात को थाना गंगानगर स्थित अस्पताल में एडमिट हुआ था। बताया गया कि देर रात पांच लोग आबाद का जन्मदिन मनाने अस्पताल के आईसीयू में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शोर-शराबा होने पर आइसीयू स्टाफ के कर्मचारियों ने दूसरे मरीजों को परेशानी होने की बात कहकर आईसीयू से बाहर जाने के लिए कहा। जिसके बाद गाली-गलौच करते हुए पांचों लोग बाहर चले गए।

इसके कुछ देर उन पांचों मे से एक युवक पिस्टल लेकर अस्पताल आ धमका और जान से मारने की बात कहते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग में आईसीयू स्टाफ का कर्मचारी गौरव बाल-बाल बच गया। वहीं यह पूरी वारदात अस्प्ताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

यह भी पढ़ें: नौ माह तक जुड़वां बेटियों को गर्भ में पालती रही मां, जन्मीं तो 20 दिन बाद ही कर डाली निर्मम हत्या

घटना में एक गोली छत में, दूसरी डॉक्टर नितिन मलिक के चैंबर में और तीसरी गोली अस्पताल के शीशे वाले गेट में जा घुसी। अस्पताल में ये देर रात की घटना है, मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो खोखे बरामद किए। 

पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी अनुज के पिता अतरपाल यादव व अन्य प्रमोद नाम के दो लोगो को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अनुज, हत्या और जानलेवा हमले के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed