{"_id":"61a60e497963702c6f6d37e3","slug":"meerut-news-fire-in-a-car-on-the-delhi-dehradun-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: हाईवे पर चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बची चार लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: हाईवे पर चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बची चार लोगों की जान
Tue, 30 Nov 2021 05:13 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Nov 2021 05:13 PM IST
सार
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझा दिया। गनीमत रही कि कार में सवार चारों लोग बच गए।
विज्ञापन
हाईवे पर कार में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पल्लवपुरम फेस वन के सामने ईको गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगते ही कार में सवार चारों लोग बाहर निकल आए। इसके बाद लोगों ने गाड़ी पर पानी डालकर आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि दिल्ली से देहरादून की तरफ जा रही इको गाड़ी में अचानक आग लग गई। कार के अंदर बिजनौर के रहने वाले मिनाज, असलमस, मासूम और मिस्बाह सहित चार लोग सवार थे। वे गाड़ी में आग लगते ही नीचे उतर गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन
वहीं गाड़ी में आग लगती देख आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझा दिया। वहीं सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। गनीमत रही कि कार में बैठे चारों लोग बच गए।
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार