फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Faiyaz Ahmad has organized Havan Yagya in the house for liberation from Corona Virus in Sardhana of Meerut

फैयाज अहमद ने कोरोना से मुक्ति के लिए घर में कराया हवन यज्ञ का आयोजन, कही ये बात

Tue, 23 Jun 2020 12:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jun 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Faiyaz Ahmad has organized Havan Yagya in the house for liberation from Corona Virus in Sardhana of Meerut
मुस्लिम परिवार ने घर में कराया हवन यज्ञ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश व पूरी दुनिया जूझ रही है। कोरोना के चलते देश में सख्त लॉकडाउन भी चला। ऐसे में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच कोरोना से मुक्ति पाने के लिए लोग हवन यज्ञ भी कर रहे हैं। वहीं मेरठ के सरधना में फैयाज अहमद ने कोरोना से मुक्ति के लिए अपने घर में सोमवार को हवन यज्ञ का आयोजन कराया। आगे जानिए पूरा अपडेट-

विज्ञापन

सरधना नगर की मोहल्ला गढ़ी खटीकान निवासी फैयाज अहमद ने अपनी पत्नी मीना और बच्चों के साथ मंगलवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया। गांव बड़कली निवासी अनिल कुमार दीक्षित के द्वारा हवन संपन्न कराया गया। 

वहीं फैयाज अहमद ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी विकराल रूप धारण करती जा रही है। जिसमें हवन यज्ञ के द्वारा इस महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है। हवन से वातावरण शुद्ध होता है और यह हमारी भारतीय संस्कृति की एक अनूठी पहचान है। इस कोरोना महामारी से भारत की जीत हो। इस मंगल कामना के साथ उन्होंने हवन यज्ञ कराया है।

यह भी पढ़ें: Exclusive: एटीएस का बड़ा खुलासा, पढ़ाई की आड़ में पश्चिमी यूपी में आतंकी संगठन तैयार कर रहा था सलमान खुर्शीद वानी

मेरठ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर
मेरठ में कोरोना संक्रमण की चेन स्वास्थ्य विभाग के लिए तोड़ना मुश्किल बन रहा है। एक दिन जहां कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आती है, तो दूसरे दिन फिर से संख्या बढ़ जाती है।सोमवार को कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं। इनमें 37 वर्षीय महिला निवासी शिवशक्ति विहार, 61 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति और 30 वर्षीय व्यापारी इसी परिवार के संक्रमित मिले हैं। रोहटा ब्लॉक के अमरावली गांव निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति परतापुर स्थित एक दवा कंपनी में मैनेजर हैं, जो संक्रमित मिले हैं। एसबीआई मुजफ्फरनगर के मैनेजर ई ब्लॉक शास्त्रीनगर में तो सहकारी बैंक के मैनेजर राजेंद्र नगर में रह रहे हैं, दोनों संक्रमित मिले हैं। हर्रा गांव की 18 साल की युवती संक्रमित मिली है। 

बढला मुंडाली निवासी 85 वर्षीय वृद्ध, खंदावली खरखौदा निवासी 13 वर्षीय छात्र भी संक्रमित मिला है। राधना और किनानगर निवासी दो युवक अस्थायी जेल में बंद हैं, जो संक्रमित मिले हैं। इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी निवासी 24 वर्षीय युवक, इसी परिवार की 17 वर्षीय छात्रा और 45 वर्षीय महिला और फास्ट फूड का काम करने वाला 55 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। किठौर निवासी युवक भी संक्रमित मिला है, इस परिवार की एक व्यक्ति की दिल्ली में कोरोना से मौत हो चुकी है। 

मेरठ जिले में अब तक 795 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 482 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 62 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बाकी सभी मरीजों का अलग- अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed