फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: EOW has arrested 50 thousand prize accused in the bike boat scam case

बाइक बोट घोटाला: ईओडब्लू ने 50 हजार के इनामी को दबोचा, आरोपी लंबे समय से चल रहा था वांछित

Mon, 31 Aug 2020 04:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 Aug 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: EOW has arrested 50 thousand prize accused in the bike boat scam case
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बाइक बोट घोटाले में उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध एवं अनुसंधान शाखा (ईओडब्लू) ने 50 हजार के इनामी सुनील कुमार प्रजापति निवासी गांव नवादा बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गौतमबुद्धनगर में दर्ज 56 मुकदमों में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


ईओडब्लू ने कुछ दिनों पहले मेरठ में अलग-अलग स्थानों पर छापामारी के दौरान 45 बाइकों को बरामद किया था। इससे पहले ईओडब्ल्यू की टीम ने अलग-अलग जिलों में छापा मारकर 178 बाइकों को बरामद किया था।
विज्ञापन


ईओडब्लू मेरठ सेक्टर के एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव ने बताया था कि बाइक बोट कंपनी द्वारा किए गए घोटाले के सबसे पहले मुकदमें नोएडा में दर्ज हुए। इन मुकदमों की पूर्व में जांच नोएडा पुलिस द्वारा की गई। जिसके बाद शासन ने 14 फरवरी 2020 को नोएडा में दर्ज 57 मुकदमों की विवेचना ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर को सौंप दी गई। ईओडब्ल्यू मेरठ की टीम नोएडा में दर्ज 57 मुकदमों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बाइक बोट संचालन कर्ता करुणेश शर्मा निवासी अच्छरौंडा थाना परतापुर के कब्जे से 21 बाइक बरामद की गई थी। इन बाइकों को पल्लवपुरम क्षेत्र में इंदप्रस्थ कॉलोनी से बरामद किया गया था। वहीं सनी पुत्र सत्येंद्र चौधरी निवासी नंगलाताशी थाना कंकरखेड़ा के घर से 24 बाइकों को बरामद किया गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed