{"_id":"611deb128ebc3e7a0601ae69","slug":"meerut-news-earthquake-in-meerut-today-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: मेरठ में सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: मेरठ में सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के झटके
Thu, 19 Aug 2021 10:54 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:54 AM IST
सार
मेरठ में 7 माह के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछली बार फरवरी माह में भूकंप आया था।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 आंकी गई। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
सात माह में दूसरी बार भूकंप
मेरठ में 7 माह में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले 12 फरवरी 2021 को भी शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, तब इसका केंद्र पंजाब और दिल्ली एनसीआर था। दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। यही कारण है कि इसका असर आसपास के कई जिलों में देखने को मिला था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.6 रही तीव्रता
कटरा, जम्मू-कश्मीर में आज सवेरे 5 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 दर्ज की गई।
विज्ञापन
जैसे ही लोगों को धरती के हिलने का अहसास हुआ सब बाहर की तरफ दौड़ पड़े। लोगों में भूकंप के बाद दहशत का माहौल था। हालांकि अभी इस कंपन से किसी हानि का पता नहीं चला है।