फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Deputy Chief Minister Keshav Maurya has will name the bridge of Atul Maheshwari on 30 September

यूपी: उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य करेंगे अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का नामकरण, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Tue, 28 Sep 2021 01:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Sep 2021 01:47 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 सितंबर को मेरठ आएंगे। यहां अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मेरठ मंडल की लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम और सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
Meerut News: Deputy Chief Minister Keshav Maurya has will name the bridge of Atul Maheshwari on 30 September
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 सितंबर को अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के नामकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। हाल ही में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अनुमति से शासन ने मेवला फ्लाईओवर को अमर उजाला समूह के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर करने की अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की संस्तुति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मुहर लगाई थी। लोक निर्माण विभाग की अधिसूचना के अनुसार मेरठ-दिल्ली मार्ग पर मेरठ-हापुड रेल मार्ग के फाटक पर फोरलेन उपरिगामी सेतु है। 

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य 30 सितंबर को दिल्ली स्थित यूपी सदन से चलकर सुबह 11 बजे दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचेंगे। यहां नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सुबह 11.40 बजे मेरठ मंडल की लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम और सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर सजी हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का जाम से जनता हुई बेहाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। वहीं, इस बार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। मेरठ में उनके कार्यक्रम को चार घंटे लिए आरक्षित किया गया है। 

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: मौलाना कलीम ने रिमांड पर खोले अहम राज, एटीएस ने अब मेरठ के लावड़ से युवक को उठाया

65 का शिलान्यास और 13 का लोकार्पण
विधानसभा चुनावों के नजदीक होने के चलते विभाग शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम करा रहे हैं। इसी क्रम में मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास और 13 का लोकार्पण किया जाएगा। इसमें शिलान्यास करने वाली परियोजनाओं का बजट 13 करोड़ 53 लाख 37 हजार और लोकार्पण का बजट दस करोड़ 57 लाख 39 हजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed