{"_id":"64e092ada4a03b4fcd03b603","slug":"meerut-news-dead-body-of-a-youth-found-on-tree-he-was-job-in-a-finance-company-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या: शव मिलने से फैली सनसनी, फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था युवक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या: शव मिलने से फैली सनसनी, फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था युवक, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 19 Aug 2023 03:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 19 Aug 2023 03:30 PM IST
सार
Meerut News : युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि युवक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उताकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान जयभीम नगर निवासी विक्की के रूप में हुई। परिजनों ने बताया विक्की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। एक साल पहले बीमारी के चलते विक्की की मां की मौत हो गई थी। वह तब से अवसाद में था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बुझे दो घरों के चिराग: गांव में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, दर्दनाक था हादसा
विज्ञापन
मेडिकल थाना प्रभारी का कहना है कि युवक की हत्या हुई या आत्महत्या की। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम