{"_id":"62702da3732a873d182c0ab6","slug":"meerut-news-criminal-has-told-that-murdered-after-sexually-assaulted-on-girl-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर की खौफनाक वारदात: आरोपी ने कबूला जुर्म, बोला- पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, फिर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर की खौफनाक वारदात: आरोपी ने कबूला जुर्म, बोला- पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, फिर मार डाला
Tue, 03 May 2022 12:44 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 03 May 2022 12:44 AM IST
सार
आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी ने बताया कि पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और फिर बाद में मार डाला। उसने हत्या के पीछे बड़ी वजह बताई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के फलावदा में हुई कक्षा आठवीं की छात्रा की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस का दावा है कि सिरफिरे रोहित ने हत्या से पहले नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात कबूल की है। सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा (376) बढ़ा दी गई है। पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
रविवार को फलावदा के एक गांव में मूल रूप से मुरादनगर के बड़का गांव निवासी रोहित ने नाबालिग छात्रा की हत्या कर दी थी। फलावदा थानाध्यक्ष वरुण शर्मा ने बताया कि रोहित ने पूछताछ में बताया है कि दोपहर में किशोरी घर पर अकेली थी, तभी वह उनके यहां पर पहुंचा। वहीं खाना खाया और दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर दी। रोहित ने किशोरी से प्रेम-प्रसंग भी बताया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर: लाश के पास 30 मिनट तक बैठा रहा कातिल, तोड़नी पड़ी कमरे की दीवार, मंजर देख खौल उठा लोगों का खून, तस्वीरें
विज्ञापन
दूसरे युवक से बात करने से नाराज था रोहित
पुलिस के मुताबिक रोहित ने बताया कि पांच दिन पहले एक युवती ने बताया था कि छात्रा दूसरे युवक से बात करती है। इसे वह बर्दाश्त नहीं पाया। उसने छात्रा को फोन किया। छात्रा ने इसे झूठ बताया पर रोहित को भरोसा नहीं हुआ और हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें