फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Court has ordered to arrested for ASP Manish Mishra of Baghpat

UP: कोर्ट ने ASP मनीष मिश्र को गिरफ्तार करने के दिए आदेश, DGP को लिखा पत्र, ये है मामला

Tue, 30 Aug 2022 09:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Aug 2022 09:10 PM IST
सार

कोर्ट ने एएसपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ को पत्र भी लिखा। जानिए क्या मामला है। 

विज्ञापन
Meerut News: Court has ordered to arrested for ASP Manish Mishra of Baghpat
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या-15 मेरठ हर्ष अग्रवाल ने एक मामले में गवाही दर्ज न कराने के मामले में बागपत के एएसपी मनीष कुमार मिश्र की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ को पत्र लिख न्यायालय के आदेश की अवहेलना में मनीष कुमार मिश्र को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या-15 में सत्र परीक्षण, सरकार बनाम दर्पण विचाराधीन है। यह दहेज हत्या का मामला है और अभियुक्त पर भारतीय दंड संहिता की धारा-304 बी लगी है। इस प्रकरण में अभियुक्त न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। 
विज्ञापन


एएसपी मनीष कुमार मिश्र के अलावा शेष गवाह कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज करा चुके हैं। एएसपी इस मामले में आठ सितंबर 2021 से लगातार न्यायालय में तलब किए जा रहे हैं। इसके बावजूद वह न्यायालय में बयान दर्ज कराने नहीं आ रहे हैं। उनके मोबाइल पर भी संपर्क कर अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने बताया कि वह कानून व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी में व्यस्त हैं, उनके पास समय नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर के घर मातम: फूट-फूटकर रोया भाई PCS अफसर, बिलखते हुए कही बड़ी बात, जल्द खुलेगा खौफनाक राज

वहीं उनकी तरफ से इस संबंध में कोई स्थगन प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत भी नहीं किया गया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि एएसपी जानबूझकर आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: मां-बेटे को मारते वक्त नहीं कांपे बदमाशों के हाथ, आठ माह की गर्भवती थी शिखा, अफसरों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed