फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Chaudhary Jayant changed his name on Twitter account

Jayant Singh News: चौधरी जयंत ने ट्विटर अकाउंट पर बदला अपना नाम, जानें- बदलाव की बड़ी वजह

Tue, 07 Jun 2022 11:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Jun 2022 11:33 PM IST
सार

चौधरी जयंत सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नाम में थोड़ी बढ़ोतरी की है। उन्होंने अपने नाम के आगे बिश्नोई जोड़ा है।

विज्ञापन
Meerut News: Chaudhary Jayant changed his name on Twitter account
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : facebook.com/JayantRLD

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ बदलाव किया है। उन्होंने अपने नाम के आगे बढ़ोतरी की है। अब जयंत चौधरी ने अपने नाम साथ बिश्नोई भी जोड़ दिया है। वह जून माह तक नाम के आगे बिश्नोई लिखेंगे। इससे पहले ट्विटर पर जयंत सिंह चौधरी का नाम बदल कर चौधरी जयंत सिंह हो गया था। लेकिन अब वे जयंत सिंह विश्नोई लिखेंगे।

विज्ञापन




जयंत सिंह ने ट्वीट में लिखा
क्या आप जानते हैं, मेरे नाम में चौधरी अजित सिंह जी की इच्छा अनुरूप कुमार भी है? माताजी के स्मृति में और शांतिप्रिय बिश्नोई समाज के सम्मान में जून माह के लिए ट्विटर पर नाम जोड़ा है। ऐसे वक्त जब धर्म और जाति पर आधारित बंटवारों पर चर्चा है, शायद कुछ लोगों के आंखों से पर्दे उठ जाएं!
विज्ञापन


एक महीने के लिए रालोद अध्यक्ष ने नाम रख लिया जयंत सिंह बिश्नोई
पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का नाम आने के बाद बिश्नोई समाज को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में रालोद अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत सिंह ने समाज के सम्मान में एक महीने के लिए अपने ट्वीटर पर खुद का नाम जयंत सिंह बिश्नोई रखा है। रालोद अध्यक्ष की माता राधिका बिश्नोई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए कहा कि अपनी माताजी की स्मृति में और शांति प्रिय बिश्नोई समाज के सम्मान में जून माह के लिए ट्विटर पर नाम जोड़ा गया है। ऐसे वक्त जब धर्म और जाति पर आधारित बंटवारों पर चर्चा है, शायद कुछ लोगों की आंखों से पर्दे उठा जाए। उधर, रालोद अध्यक्ष के ट्वीटर पर नाम बदलते ही तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई। सियासत की गलियों में नाम बदलने को लेकर अपने-अपने कयास लगाए।

जयंत सिंह की माता थी राधिका बिश्नोई
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की माता राधिका बिश्नोई मुरादाबाद के फतेहपुर बिश्नोई गांव की रहने वाली थीं। उनके पिता का नाम चौधरी सुखबीर सिंह बिश्नोई था। बताते हैं कि इस गांव के जाट परिवार गुरु जंबेश्वर के अनुयायी थे, जिस कारण बिश्नोई पुकारे जाने लगे। 

यह भी पढ़ें: Deoband: मौलाना अरशद मदनी बोले- मुफ्ती वलीउल्लाह की फांसी की सजा के फैसले को हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती

प्रकृति प्रेमी है बिश्नोई समाज
बिश्नोई समाज के लोग प्रकृति और पर्यावरण प्रेमी हैं। राजस्थान में इनकी बड़ी संख्या है। अभिनेता सलमान खान ने काला हिरन का शिकार किया तो यही समाज कानूनी लड़ाई के लिए खड़ा हुआ था। बिश्नोई समाज पर्यावरण प्रेमी जीव जंतु पेड़ पौधों को अपने पुत्रों की तरफ पालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed