फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: BJP leader Gopal Sharma is roaming with carrying havan's smoke and conch around the street

मेरठ: भाजपा नेता ने शंख बजाकर लोगों को किया जागरूक, कोरोना खत्म करने के लिए की ये अपील

Wed, 19 May 2021 10:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 May 2021 10:06 PM IST
सार

देश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अलग-अलग तरीके के उपाय किए जा रहे हैं। वहीं मेरठ में एक बीजेपी नेता ने शहर में घूमकर धूम्र चिकित्सा पद्धति के बारे में लोगों को जागरूक किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Meerut News: BJP leader Gopal Sharma is roaming with carrying havan's smoke and conch around the street
मेरठ में गली-गली घूम रहे भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा नेता गोपाल शर्मा ने शहर में घूमकर धूम्र चिकित्सा पद्धति के बारे में लोगों को जागरूक किया। हवन कुंड में विशेष औषधि युक्त सामग्री डालकर उसको मेरठ के शिवपुरम व नई बस्ती क्षेत्र में घुमाया। मोहल्ले के लोगों से भी सामग्री हवन कुंड में डलवाई। उनका कहना है कि शंखनाद से वायुमंडल में व्याप्त वायरस को खत्म किया जा सकता है। साथ ही औषधि युक्त सामग्री से उठता धुंआ भी वातावरण को शुद्ध करता है। गोपाल शर्मा का कहना है कि शंख की ध्वनि और हवन के धुएं से वायुमंडल में ऑक्सीजन का संचार भी बढ़ेगा। वायुमंडल में फैला वायरस खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा ऐसा करने से कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन


गोपाल शर्मा ने कहा वायुमंडल में शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले वायरस बढ़ रहे हैं, ऐसे में ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा है। जिसके कारण लगातार लोगों के अंदर ऑक्सीजन लेवल गिरता जा रहा है और लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा बड़ी संख्या में लोग ऑक्सीजन लेने के लिए फैक्टरी की ओर दौड़ रहे हैं। कहा कि अगर सभी लोग अपने-अपने घरों में हवन करें तो इस वायरस का अंत हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा ऐसा करने से वायुमंडल में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ेगा और लोगों को सांस लेने में भी समस्या नहीं होगी। फिर लोग बीमार भी कम होंगे। वहीं बीजेपी नेता गोपाल शर्मा ने अपना वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में वह हवन सामग्री का धुआं मलिन बस्ती में घुमाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभी तक उनके इस वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हवन सामग्री के साथ आम की लकड़ी, गाय के गोबर के उपले, देसी घी, कपूर, लोभान आदि द्वारा धूनी देने में गोपाल शर्मा के साथ गुलाब सिंह तंवर, अनिल गुर्जर, कल्याण सिंह, सिद्धार्थ, सोहन सिंह, कंवरपाल व बसंतलाल उपस्थित रहे। 


कोरोना के खात्मे के लिए मंदिरों में कराया हवन
कोरोना निवारण के लिए शहर में विभिन्न मंदिरों में अखंड ज्योति जलाने के साथ ही हवन कर कोरोना के खात्मे के लिए प्रार्थना की जा रही है। मेरठ शहर के शनि मंदिर वेस्ट एण्ड रोड, बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड और जागृति विहार स्थित बग्लामुखी माई मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed