फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Bhim Army workers have ruckus in school after controversy over Hijab during UP Board exam

हिजाब पर विवाद: परीक्षा देकर लौटी छात्रा ने की शिकायत, फिर कॉलेज में जमकर हंगामा, पुलिस ने फटकारीं लाठियां और हिरासत में भीम आर्मी नेता

Fri, 25 Mar 2022 09:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Mar 2022 09:42 AM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान हिजाब को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीम आर्मी नेता को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Meerut News: Bhim Army workers have ruckus in school after controversy over Hijab during UP Board exam
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कस्बा किठौर स्थित गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को छात्राओं के हिजाब हटवाकर प्रवेश पत्र से मिलान करने के विरोध पर कस्बे का माहौल गर्मा गया। छात्र नेता व भीम आर्मी के जिला प्रभारी शान मोहम्मद ने मामले को तूल देने का प्रयास करते हुए हंगामा किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए उसे हिरासत में ले लिया।  

विज्ञापन


हाईस्कूल की पहली पाली में कक्ष निरीक्षकों ने छात्रों से हिजाब हटाने को कहा तो छात्राओं ने इसका विरोध नहीं किया। बाद में परीक्षा देकर लौटी किसी छात्रा ने घर आकर इसकी जानकारी दी। दोपहर दो बजे दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा शुरू होने वाली थी। इसी बीच छात्र नेता व भीम आर्मी जिला प्रभारी शान मोहम्मद कुछ साथियों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वहीं यह खबर सोशल मीडिया पर भी फैलने लगी और स्थानीय लोगों की भीड़ भी गांधी मेमोरियल कॉलेज पर बढ़ने लगी। मामले की सूचना मिलते ही किठौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो तीखी नोकझोंक हो शुरू गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्र नेता और उसके कुछ साथियों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी उपलब्धि: मेरठ के शीशराम ने जीता पीएम मोदी का दिल, दिलचस्प है सेना के टैंक ठीक करने से पद्मश्री तक का सफर, तस्वीरें

मामला संज्ञान में नहीं
रोल नंबर से मिलान करने के लिए चेहरा देखना पड़ता है। कॉलेज में किसी भी छात्रा से कोई बदसकूली नहीं की गई। किसी छात्रा के परिजनों ने भी शिकायत नहीं की है। - कॉलेज प्रबंधक जावेद अली

कानूनी कार्रवाई होगी 
कुछ लोग कॉलेज के अध्यापकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कस्बे का माहौल बिगाड़ना चाह रहे थे। एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुकदमा कायम कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - एएसपी चद्रकांत मीणा (सीओ किठौर)

यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ


कॉलेज में कोई हंगामा नहीं हुआ 
कॉलेज के अंदर किसी भी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ है। छात्र-छात्राओं के रोल नंबर फोटो के मिलान के लिए चेहरा देखना अनिवार्य है। - आदित्य कुमार, प्रधानाचार्य कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed