{"_id":"64131e847def359d83024946","slug":"meerut-news-archer-vivek-chikara-wife-shelly-has-given-birth-to-twin-daughters-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: तीरंदाज विवेक चिकारा बने पिता, पत्नी शैली ने दो जुड़वां बेटियों को दिया जन्म, घर में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: तीरंदाज विवेक चिकारा बने पिता, पत्नी शैली ने दो जुड़वां बेटियों को दिया जन्म, घर में खुशी का माहौल
Thu, 16 Mar 2023 07:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Mar 2023 07:20 PM IST
सार
Meerut News : तीरंदाज विवेक चिकारा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी शैली ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। वहीं, परिवार में लक्ष्मी के आगमन पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
जुड़वां बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीरंदाजी के पैरालंपियन खिलाड़ी विवेक चिकारा पिता बन गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह बागपत रोड स्थित एक हॉस्पिटल में विवेक की पत्नी शैली ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। विवेक चिकारा ने दोनों बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर खुशी जाहिर करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मेरठ में जानी क्षेत्र के महपा गांव निवासी विवेक चिकारा टोक्यो पैरालंपिक में प्रतिभाग कर चुके हैं, जबकि एशियन गेम्स में देश को पदक दिला चुके हैं। गुरुकुल प्रभात आश्रम टिकरी में कोच सत्यदेव प्रसाद से धनुर्विद्या लेकर विवेक ने पैरालंपिक खेलों की राह तय की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महंगाई की ऐसी मार: फिर चूल्हे के धुएं में घुट रहीं महिलाएं, कबाड़ हो रहे गैस सिलिंडर, हैरान कर देगी ये रिपोर्ट
विज्ञापन
बताया गया कि 28 नवंबर 2021 को विवेक चिकारा और शैली शादी के बंधन में बंध गए थे। परिवार में लक्ष्मी के आगमन पर परिवार में खुशी का माहौल है। विवेक चिकारा ने बताया कि उनकी पत्नी शैली और दोनों बेटियां स्वस्थ हैं।
यह भी पढ़ें: Deoband: महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग पर जलाभिषेक से आगबबूला हुए उलमा, बोले-ये इस्लाम के खिलाफ