फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 14 साल की उम्र में बड़ा कमाल, पूरे किए कंप्यूटर साइंस के 11 कोर्स, अल्फर्ड यूनिवर्सिटी से मिला ये ऑफर

Wed, 26 May 2021 11:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शरद गुप्ता, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शरद गुप्ता, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 May 2021 11:08 AM IST
सार

आदर्श अरोरा ने 14 साल की उम्र में बड़ा कमाल किया है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस के 11 कोर्स ऑनलाइन व ऑफलाइन पूरे कर लिए हैं। अब उन्हें अल्फर्ड यूनिवर्सिटी से ये ऑफर मिला है।

विज्ञापन
Meerut News: Adarsh Arora has completed 11 computer science courses at the age of 14 years
आदर्श अरोरा। - फोटो : amar ujala

हौसला हो तो कोई भी कार्य नामुमकिन नहीं है। मेरठ में सकौती के रहने वाले बिल्डर के बेटे ने 14 साल की उम्र में कंप्यूटर साइंस के 11 कोर्स ऑनलाइन व ऑफलाइन पूरे कर लिए हैं। यह कोर्स सामान्य तौर 24 साल की उम्र में पूरे होते हैं।



गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रह रहे सकौती गांव निवासी गोपाल अरोरा के परिवार में पत्नी कविता अरोरा, बेटा आदर्श अरोरा व बेटी आन्या अरोरा है। उन्होंने बताया कि बेटा 9वीं कक्षा में आया है। जब बेटा कक्षा छह में था तो उन्होंने उसे रोबोटिक्स में कोर्स कराए, इस दौरान आदर्श के मन में प्रोग्रामिंग कोर्स करने की जिज्ञासा हुई। इसके बाद आदर्श ने ऑफलाइन कोर्स करने के लिए इंस्टीट्यूट व ऑनलाइन कोर्स करने के लिए अमेरिका की यूनिवर्सिटी को नेट पर तलाशा और उसे सफलता भी मिली। आदर्श ने बताया कि वह अमेरिका की कैलिफोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला चाहता है। लेकिन स्टैनफोर्ड ने उम्र कम बताते हुए दाखिला देने से इनकार कर दिया। अब आदर्श उम्र का मानक पूरा होने का इंतजार कर रहा है।

Meerut News: Adarsh Arora has completed 11 computer science courses at the age of 14 years
आदर्श अरोरा। - फोटो : amar ujala

आदर्श ने पूरे किए यह कोर्स
आदर्श ने कंप्यूटर साइंस के लिए लैंग्वेज सी का कोर्स करने के लिए नोएडा में कई इंस्टीट्यूट में जाकर बात की, लेकिन चार इंस्टीट्यूट ने उसकी उम्र कम बताई। एचटीएस इंस्टीट्यूट ने आदर्श के हौसले को देख उसे दाखिला दिया। जिस कोर्स के लिए आदर्श ने आवेदन किया उस कोर्स को अधिकांश बीटेक के छात्र करते हैं। सहपाठियों ने उसका नाम छोटा गुरु जी रख दिया।

Meerut News: Adarsh Arora has completed 11 computer science courses at the age of 14 years
आदर्श अरोरा। - फोटो : amar ujala

आदर्श ने लैंग्वेज सी, लैंग्वेज सी प्लस, लैंग्वेज कोर जावा, एडवांस जावा कोर्स किए, जबकि ऑनलाइन इंटरोडक्शन टू सी प्लस, प्लस माइक्रोसॉफ्ट, लर्न टू प्रोग्राम जावा माइक्रोसॉफ्ट, मिशिगन यूनिवर्सिटी अमेरिका से लैंग्वेज पाइथन, पाइथन डाटा स्ट्रेक्चर, हावर्ड यूनिवर्सिटी से सीएस 50, ए वन फॉर एवरीवन दीप लर्निंग एआई से, सीएस 50 ए वन हावर्ड यूनिवर्सिटी से पूरे किए। कोर्स पूरा करने के बाद उसे प्रमाण पत्र भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Adarsh Arora has completed 11 computer science courses at the age of 14 years
कोरोना महामारी में लोगों की ऑक्सीजन लेवल की जांच करता आदर्श - फोटो : amar ujala

अल्फर्ड यूनिवर्सिटी से मिला ग्रेजुएशन के लिए ऑफर
14 साल की उम्र में कामयाबी के बाद न्यूर्याक सिटी स्थित अल्फर्ड यूनिवर्सिटी ने आदर्श को प्रतिवर्ष जोनाथन ऐलन स्कॉलरशिप के तहत 21 हजार डालर देकर ग्रेजुएशन करने का ऑफर दिया। लेकिन आदर्श ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। 

विज्ञापन
Meerut News: Adarsh Arora has completed 11 computer science courses at the age of 14 years
परिवार के साथ आदर्श अरोरा। - फोटो : amar ujala

आदर्श का कहना है कि वह इस यूनिवर्सिटी से न्यूरल नेटवर्क पर मशीन लर्निंग इंजीनियरिंग का कोर्स करेगा। उसका सपना है कि वह मशीनरी वैज्ञानिक बने। छात्र ने सफलता का श्रेय पिता गोपाल, शिक्षक गजेंद्र सिंह, रेखा वालिया और शील महलोत्रा को दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed