फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: A duster car caught fire due to a short circuit in Kankar Khera

UP: धू-धू कर जलने लगी डस्टर कार, आग की ऊंची लपटें देख सहम उठे लोग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Sat, 12 Aug 2023 01:27 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Aug 2023 01:27 AM IST
सार

Meerut News : कंकरखेड़ा में रोड पर खड़ी डस्टर कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी, जिन्हें देख लोग सहम उठे।

विज्ञापन
Meerut News: A duster car caught fire due to a short circuit in Kankar Khera
डस्टर कार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में डस्टर गाड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं। वहीं, आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया गया कि कार सवार तीन युवक मौके से भाग गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड व थाना पुलिस पहुंची। फायर ब्रिगेड ने बामुश्किल आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे एक डस्टर कार में तीन युवक बैठे हुए थे। इसी बीच डस्टर कार में अचानक से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगती देख आसपास राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। वहीं, कार सवार व राहगीरों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर डायल 112, थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लगभग 200 मीटर पहले ही सारा ट्रैफिक रोक दिया था। वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले कार सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों युवकों की तलाश की लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

उधर, फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग आधे घंटे बाद आग पर किसी तरह काबू पा लिया। हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने जल्दी आग पर काबू पा लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: डबल मर्डर केस: महापंचायत का एलान, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम, दर्दनाक थी वारदात

विज्ञापन

दरअसल, घटनास्थल के ठीक बराबर में एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। वहीं, उसके बराबर में अंग्रेजी शराब का ठेका है। कंकरखेड़ा कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि आग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कार सवार युवकों की पहचान की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: मौलाना का ऐसा गंदा सच, पैरों तले खिसक गई जमीन, सदमे से नहीं उभर पाई पीड़िता, खुल रहे रूह कंपाने वाले राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed