फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: A advocate has committed suicide by hanging and police have recovered a suicide note

मेरठ: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर दी जान, भाजपा विधायक दिनेश खटीक समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Feb 2021 03:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Feb 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: A advocate has committed suicide by hanging and police have recovered a suicide note
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गंगा नगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम में एक अधिवक्ता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक और एक ग्राम प्रधान पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि अधिवक्ता का बेटा हाईकोर्ट में वकील है और उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों में विधायक समझौता करा रहे थे। पुलिस ने मामले में हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मीनाक्षीपुरम निवासी अधिवक्ता ओमकार तोमर ने शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अधिवक्ता ओमकार सिंह के बेटे लव कुमार की शादी खतौली थाना क्षेत्र की स्वाति से हुई थी। लव कुमार हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। बताया गया कि दंपती के बीच विवाद चल रहा था। दोनों के बीच समझौता कराने के लिए भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने बैठक कराई थी। जिसमें 14 लाख रुपए में समझौता होने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेल से पैरोल पर छूटे कैदी ने जहर खाकर दी जान, अधिकारियों में मचा हड़कंप, सुसाइड नोट में लिखी ये बात 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधिवक्ता की मौत के बाद गुस्साए वकीलों ने गंगानगर थाने में हंगामा किया। सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। इस दौरान वकीलों ने शव को नहीं उठने दिया। उनकी मांग है कि जब तक विधायक पर केस दर्ज नहीं होगा, वे तब तक शव नहीं उठने देंगे। सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की और विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद ही शव को उठने दिया।

लिस ने विधायक को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए। यहां तक कि इंटरनेट की कनेक्टिविटी के तार तक भी काट दिया। पुलिस ने अधिवक्ताओं को बताया कि कनेक्टिविटी नहीं है। एफआईआर की कॉपी नहीं दी जा सकती। आठ घंटे गहमागहमी के बाद पुलिस ने विधायक सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। 

अधिवक्ता ओंकार सिंह तोमर के पुत्र और उनकी पुत्रवधू के बीच विवाद चल रहा है। जनप्रतिनिधि होने के नाते दोनों परिवार के बीच समझौते की बात कराई गई थी। दोनों की सहमति से दोनों परिवार के गणमान्य लोगों के बीच में यह समझौता हुआ। मेरे द्वारा कभी भी अधिवक्ता और उसके परिवार पर कोई भी दबाव नहीं दिया गया हैं। उनकी मौत के मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे। राजनीति के तहत मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मैं हमेशा जनता के साथ ही रहूंगा।  -दिनेश खटीक, भाजपा विधायक हस्तिनापुर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed