{"_id":"60c1e89ac9de1a6c25050596","slug":"meerut-news-40-rain-water-harvesting-plants-are-stopping-ground-water-levels-in-ccsu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: 40 रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट रोक रहे सीसीएसयू का भूजल स्तर, 10 फीट तक गिर जाता था पानी का लेवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: 40 रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट रोक रहे सीसीएसयू का भूजल स्तर, 10 फीट तक गिर जाता था पानी का लेवल
Thu, 10 Jun 2021 03:55 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 10 Jun 2021 03:55 PM IST
सार
सीसीएसयू में मई-जून के महीने में पानी का लेवल 10 फीट तक नीचे चला जाता था। लेकिन अब नई तकनीक के दम पर पानी बचाने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन
सीसीएसयू में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीसीएसयू में लगे 40 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम वहां के भूजल स्तर को रोक रहे हैं। बताया गया है कि यहां 10 साल पहले तक मई-जून में 10 से 15 फीट पानी नीचे चला जाता था। अगर दूसरे विभाग भी ऐसी ही पहल करें तो शहर में गिरते भूजल को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
एक तरफ जहां पूरी दुनिया में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है वहीं, सीसीएसयू में तकनीक के दम पर पानी बचाने की पहल की जा रही है। 222 एकड़ में बने चौधरी चरण सिंह कैंपस में चार ट्यूबवेल हैं। यहां पानी का लेवल 120 फीट तक आ जाता है लेकिन स्वच्छ पानी के लिए इन ट्यूबवेल के बोर 250 फीट तक कराए गए हैं। पहले विश्वविद्यालय में पानी का लेवल हर साल मई-जून में 250 फीट से गिरकर 260 से 265 फीट तक पहुंच जाता था। हर साल पाइप रिबोर करने पड़ते थे।
विज्ञापन
2010 से विवि में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए। अब विवि में 40 रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट हैं। जितनी भी बिल्डिंग हैं सभी का पानी बरसात में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट के जरिए जमीन में पहुंचाया जाता है। महाराणा प्रताप हॉस्टल और न्यू ब्वॉयज हॉस्टल का पानी भी सिस्टम के जरिए जमीन को रिचार्ज कर रहा है। जिसके चलते यहां पर अच्छे परिणाम सामने आए हैं। अब यहां जून में भी पानी का लेवल 250 फीट से कम नहीं हो रहा है। विवि के सिविल इंजीनियर मनोज कुमार बताते हैं कि बरसात से पहले हर साल इनकी सर्विस की जाती है जिससे पानी नीचे जाने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
वर्षा जल का भंडारण जरूरी
रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जरिए वर्षा जल का भंडारण जरूरी हो गया है। वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोककर इसे नालियों, पाइप लाइनों के माध्यम से इस प्रकार संग्रहीत किया जाता है जिससे इसका उपयोग फिर से किया जा सके। वर्तमान जल संकट में यह न केवल जरूरी है, बल्कि बेहद सस्ता व फायदेमंद भी है।