{"_id":"620d4ca12e3ed2445c4418a4","slug":"meerut-news-10th-student-shivam-yadav-was-murdered-by-throwing-him-from-the-eighth-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : 10वीं के छात्र की आठवीं मंजिल से फेंककर हत्या, ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था शिवम यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : 10वीं के छात्र की आठवीं मंजिल से फेंककर हत्या, ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था शिवम यादव
Thu, 17 Feb 2022 12:42 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:42 AM IST
सार
मेरठ में 10वीं कक्षा के एक छात्र की आठवीं मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई। बताया गया कि शिवम यादव ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के मोदीपुरम में एनएच-58 हाईवे स्थित अंसल टाउन कॉलोनी में बुधवार शाम दसवीं के छात्र शिवम यादव (17) की आठवीं मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई। शिवम के हाथ में मोबाइल और कान में ईयरफोन लगा हुआ था।
विज्ञापन
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अंसल टाउन कॉलोनी निवासी जिम ट्रेनर प्रशांत यादव का बड़ा बेटा शिवम घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था। शाम करीब सात बजे शिवम लहूलुहान हालत में घर से 400 मीटर की दूरी पर रोज टावर के नीचे मिला। लोगों ने बताया कि शिवम को आठवीं मंजिल पर देखा गया था। हादसे की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शिवम को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार: दो साल में कैंची बनाने वाली 75 इकाई बंद, उद्योग से जुड़े हैं 70 हजार परिवार, पढ़िए खास रिपोर्ट
विज्ञापन
पिता प्रशांत का कहना है कि उनके बेटे शिवम को घर से बुलाकर आठवीं मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि शिवम के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: दिलचस्प: लाखों खर्च करने वाले प्रत्याशियों का लेखा-जोखा, इस पार्टी के प्रत्याशी ने कम खर्च में लड़ा चुनाव, जानें सभी का पूरा हिसाब