{"_id":"611a77578ebc3e42b948de9d","slug":"meerut-neighbor-molested-a-four-year-old-innocent-in-hastinapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : हस्तिनापुर में चार साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता के परिजनों का थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : हस्तिनापुर में चार साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता के परिजनों का थाने पर हंगामा
Mon, 16 Aug 2021 08:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:03 PM IST
सार
जानकारी लगने पर बच्ची के परिजनों को आरोपी युवक के खिलाफ आक्रोश भड़क गया। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
child rape
विस्तार
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में चार साल की मासूम से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कस्बे की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की चार साल की बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं पीड़ित बच्ची के परिजनों ने जानकारी लगते ही बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी एक युवक की चार साल की बच्ची घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे उठाकर ले गया, उसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची लहूलुहान हालत में घर के बाहर मिली।
विज्ञापन
वहीं जानकारी लगने पर बच्ची के परिजनों को आरोपी युवक के खिलाफ आक्रोश भड़क गया। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।